फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   department will send all proposals to the minister incharge through the parliamentary secretary, hp govt issue

हिमाचल: मंत्रियों से पहले अब सीपीएस के पास आएंगी सभी फाइलें, सीएम सुक्खू ने बढ़ाईं शक्तियां

Tue, 17 Jan 2023 09:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 09:09 PM IST
सार

 सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्य संसदीय सचिवों की शक्तियों और कार्यों को लेकर मंगलवार को सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
department will send all proposals to the minister incharge through the parliamentary secretary, hp govt issue
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की शक्तियां बढ़ा दी हैं। विभागों की ओर से भेजे जाने वाले प्रस्ताव और फाइलें संबंधित मंत्रियों से पहले अब सीपीएस के पास जाएंगी। सीपीएस को प्रस्ताव या फाइल पर अपना मत दर्ज करवाने का अधिकार होगा। हालांकि, अंतिम फैसला संबंधित मंत्री का ही होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सुक्खू सरकार में नियुक्त छह सीपीएस की शक्तियों और कार्यों को लेकर मंगलवार को सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सीपीएस के पास किसी भी प्रस्ताव या फाइल को मंजूरी देने का अधिकार नहीं होगा। सीपीएस सिर्फ अपना मत दर्ज करवा सकेंगे। सभी प्रशासनिक सचिवों को प्रस्ताव और फाइलों को संबंधित मंत्रियों को भेजने से पहले उनके साथ अटैच किए गए सीपीएस को भेजना अनिवार्य किया गया है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश संसदीय सचिवों के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने व इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। इस नई व्यवस्था से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मुख्य संसदीय सचिवों के माध्यम से परिवहन, लोकनिर्माण और स्वास्थ्य विभाग पर भी नजर रहेगी। मुख्य संसदीय सचिवों की जवाबदेही भी तय होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को सूचना एवं जन संपर्क विभाग के लिए अपने साथ अटैच किया है। लोक निर्माण विभाग के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्वास्थ्य विभाग के लिए मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के साथ अटैच किया गया है। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को परिवहन विभाग में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ और ऊर्जा, वन और पर्यटन विभाग के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ अटैच किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed