फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deodar tree fell on moving car in Kotkhai, one person died, another injured

Shimla News: कोटखाई में चलती कार पर गिरा देवदार का पेड़, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Thu, 20 Jul 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कोटखाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कोटखाई Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jul 2023 07:56 PM IST
सार

शिमला जिले के कोटखाई बाईपास पर गुरुवार को चलती कार पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Deodar tree fell on moving car in Kotkhai, one person died, another injured
कोटखाई में चलती कार पर गिरा देवदार का पेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही जारी है। शिमला जिले के कोटखाई बाईपास पर  कार के ऊपर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल का कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पेश आया, जब कार नंबर एचपी 63ए 2007 कोटखाई बस स्टैंड की ओर से एनएच 705 की की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी पर देवदार का पेड़ गिर गया। इससे कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो व्यक्ति सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस की दी।

विज्ञापन


लोगों के सहयोग से घायलों को गाड़ी से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल कोटखाई पहुंचाया गया। यहां बालकृष्ण (52) पुत्र पूर्ण सुख गांव निवासी सरनधार (कोटखाई) की मौत हो गई है जबकि राजेश्वर (54) पुत्र दयाल गांव सरनधार (कोटखाई) गंभीर रूप से घायल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि गाड़ी पर पेड गिरने से हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये और घायल व्यक्ति को पांच हजार रुपये की राशि फौरी राहत के रूप में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed