फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Demand to open school only after completion of vaccination of teachers in Himachal

हिमाचल में शिक्षकों की वैक्सीनेशन पूरी होने के बाद ही स्कूल खोलने की मांग

Fri, 04 Jun 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jun 2021 09:02 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर तीन बजे राज्य सचिवालय से शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने ई पीटीएम का शुभारंभ किया। यू ट्यूब के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण भी किया। मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों से एक-एक अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी से चर्चा की। 

विज्ञापन
Demand to open school only after completion of vaccination of teachers in Himachal
स्कूल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों की वैक्सीनेशन पूरी होने के बाद ही स्कूल खोलने की मांग की गई है। शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने ई पीटीएम की। करीब पांच सौ शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी और विभागीय अधिकारी शामिल रहे। अभिभावकों और शिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों को पहले चरण में खोलने की मांग की। शहरी क्षेत्रों के स्कूलों को हालात में और सुधार होने पर खोलने के सुझाव दिए।

विज्ञापन


अब पांच से आठ जून तक स्कूल स्तर पर ई पीटीएम होंगी। नौ जून को ई पीटीएम के समापन के दौरान शिक्षा मंत्री सभी जिलों से आने वाले सुझावों और शिकायतों को लेकर जवाब देंगे।शुक्रवार दोपहर तीन बजे राज्य सचिवालय से शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने ई पीटीएम का शुभारंभ किया। यू ट्यूब के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण भी किया। मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों से एक-एक अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी से चर्चा की।
विज्ञापन


शिक्षकों और अभिभावकों ने गूगल मीट और जूम एप से दोतरफा संवाद शुरू करते हुए पढ़ाई करवाने की मांग भी की। एक शिक्षक ने कहा कि कई स्कूलों में पंद्रह-बीस बच्चे हैं। ऐसे में इन स्कूलों को खोला जा सकता है। व्हाट्सएप ग्रुप में विद्यार्थियों की कई प्रोफाइल होने का मामला भी शिक्षकों ने उठाया। शिक्षकों ने एक विद्यार्थी की एक से अधिक आईडी को डिलिट करने का अधिकार देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़ के एक शिक्षक ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्हीं लोगों में से किसी पढ़े लिखे व्यक्ति को बच्चों को पढ़ाने की मंजूरी देने की मांग रखी। ऐसे व्यक्ति को कुछ मानदेय देने की मांग भी रखी। कुछ शिक्षकों ने बच्चों को मोबाइल फोन सरकार की ओर से उपलब्ध करवाने की मांग की। कुछ अभिभावकों ने स्कूलों को अभी बंद रखने की अपील भी की।

मंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर भी ई पीटीएम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पांच से आठ जून तक स्कूल स्तर पर ई पीटीएम होगी। क्या स्कूल खोलने चाहिए या नहीं। ऑनलाइन पढ़ाई किस तरह से होनी चाहिए। इसको लेकर अभिभावकों से राय ली जाएगी। नौ अप्रैल 2020 को हर घर पाठशाला अभियान शुरू किया गया था। सरकार ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी। अब कार्यक्रम का फेज टू शुरू किया गया है।

कॉलेजों में ऐच्छिक विषय के तौर पर शुरू होगी एनसीसी : गोविंद

प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में एनसीसी को ऐच्छिक विषय के तौर पर शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को इस बाबत शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एनसीसी को एक ऐच्छिक विषय के रूप में शुरू करने को लेकर एनसीसी के ग्रुप कमांडर, ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर, शिक्षा सचिव राजीव शर्मा और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के साथ चर्चा की।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि एनसीसी को स्नातक कार्यक्रमों में शामिल कर देश और प्रदेश के युवा इससे लाभान्वित होंगे। प्रदेश सरकार सभी हितधारकों के साथ विमर्श कर जल्द ही एनसीसी को प्रदेश के महाविद्यालयों में एक ऐच्छिक विषय के रूप में शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने देश के महाविद्यालयों में एनसीसी को एक ऐच्छिक विषय के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना के साथ अनुशासन का भी निर्माण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed