फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Demand from Election Commission to remove DGP and SP of Kangra

Kangra News: डीजीपी और कांगड़ा की एसपी को हटाने की चुनाव आयोग से की मांग

Sat, 30 Mar 2024 11:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 11:47 AM IST
सार

होटल कारोबारी निशांत शर्मा ने अब प्रदेश के डीजीपी और जिला कांगड़ा के एसपी को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Demand from Election Commission to remove DGP and SP of Kangra
होटल कारोबारी निशांत शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 पालमपुर के होटल कारोबारी निशांत शर्मा ने अब प्रदेश के डीजीपी और जिला कांगड़ा के एसपी को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि उनके मामले में अधिकारियों से अब तक इंसाफ नहीं मिला तो ये अधिकारी स्वतंत्र चुनाव भी क्या करवा सकते हैं।  उन्होंने अधिकारियों को पद से न हटाने पर प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने मामले में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी प्रदेश अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव को पत्र लिख कर जल्द जवाब मांगा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि डीजीपी और एसपी कांगड़ा को पद से न हटा कर सरकार ने हाईकोर्ट के आदेशों की भी अवमानना की है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द दोनों अधिकारियों को पद से हटाए जाए। उधर, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि संबंधित मामला न्यायालय के विचाराधीन है। सरकार से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed