फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Tiranga Yatra in Kullu Himachal Pradesh Live updates

Arvind Kejriwal Tiranga Yatra: कुल्लू में गरजे केजरीवाल, बोले- करोड़ों का बजट कांग्रेस व भाजपा की जेब में जाता है बारी-बारी

Sat, 25 Jun 2022 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jun 2022 05:57 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मजबूरी में लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजते हैं। हमने दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार बना दिए हैं, तो हिमाचल में भी अच्छे स्कूल बनने चाहिएं।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Tiranga Yatra in Kullu Himachal Pradesh Live updates
तिरंगा यात्रा निकालते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को विभिन्न योजनाओं के लिए मिलने वाला करोड़ों का बजट बारी-बारी कांग्रेस व भाजपा की जेब में जाता है। कांग्रेस और भाजपा पांच-पांच साल प्रदेश में राज कर करोड़ों का बजट डकार जाती हैं। प्रदेश में न स्कूल बने, न अस्पताल और डिस्पेंसरियां बनीं। भाजपा और कांग्रेस पर यह जुबानी हमला शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कुल्लू में तिरंगा रथ यात्रा के दौरान किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कॉलेज गेट से ढालपुर चौक तक निकाली गई 300 मीटर लंबी तिरंगा रथ यात्रा के दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। मान विधानसभा सत्र बीच में छोड़कर कुल्लू पहुंचे थे। केजरीवाल ने रथ से ही मात्र आठ मिनट भाषण दिया। केजरीवाल ने कहा कि आज मजबूरी में लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजते हैं। हमने दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार बना दिए हैं, तो हिमाचल में भी अच्छे स्कूल बनने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में निजी स्कूलों से लोग अपने बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से कहा कि शाम को अपने घर में अपने बच्चों की शक्ल देखना और खुद से पूछना कि हमारे बच्चों को कौन अच्छी शिक्षा दे सकता है। अगर भाजपा और कांग्रेस अच्छी शिक्षा दे सकती हैं, तो उनको वोट दे देना। अगर नहीं तो आप को वोट देना। उन्होंने कहा कि शिक्षा निशुल्क होनी चाहिए। पांच-पांच साल की बारी छोड़कर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल के लिए आम आदमी पार्टी को मौका दें।

दिल्ली में गरीब-अमीर का निशुल्क होता है इलाज
 केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में गरीब-अमीर सबका इलाज निशुल्क होता है। लोग कहते हैं केजरीवाल निशुल्क इलाज क्यों करता है, लेकिन निशुल्क इलाज करना पुण्य का काम है। उन्होंने पांच साल में 12 लाख युवाओं को नौकरी दी है ओर आने वाले पांच साल में 20 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक रोडमैप तैयार किया है। हिमाचल में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। हिमाचल की सरकार इनको नौकरी क्यों नहीं देेती है। देश का तिरंगा तब ऊंचा होगा, जब देश का हर बच्चा शिक्षित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed