{"_id":"67db9b1aa5bee94bbb0b0ffb","slug":"deh-vyapar-racket-running-in-a-hotel-busted-three-including-the-operator-arrested-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत तीन गिरफ्तार, दो महिलाओं को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत तीन गिरफ्तार, दो महिलाओं को किया रेस्क्यू
Thu, 20 Mar 2025 10:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:57 PM IST
सार
पालमपुर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार के आरोप में संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल पालमपुर के लोअर मैंझा में एक निजी होटल में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक समेत लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में जुड़ी दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। पुलिस ने बुधवार रात थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में होटल में छापामारी की।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन लोगों को पर देह व्यापार के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब पुलिस ने होटल की तलाशी ली तो वहां पर दो कमरों में दो महिलाओं को जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए पकड़ा है। यह महिलाएं पंजाब की बताई जा रही हैं। जो एक एजेंट के माध्यम से यहां होटल के बताई गई लोकेशन पर पहुंची। एक व्यक्ति उनके मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में था।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार लोगों में एक व्यक्ति ने दोनों महिलाओं के फोटो खींच कर ग्राहकों को भेजे और महिलाओं को रुपये देने की बात हुई। इस पर महिलाओं के पास ग्राहक आने शुरु हो गए। होटल में दोनों कमरे महिलाओं के नाम बुक किए गए थे। जबकि महिलाएं मोबाइल से व्हाट्सऐप मैसेज कर होटल वालों को ग्राहक आने की बात करती थी। इस पर पुलिस ने होटल के संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस ने रेस्क्यू की गई महिलाओं को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। लेकिन उनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में पूछताछ में किसी दूसरे होटल या लोगों की मौजूदगी पाई गई तो पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। वहीं देह व्यापार को लेकर पुलिस की नजरों में अन्य होटल भी राडार पर हैं। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने लोअर मैंझा में एक निजी होटल में बुधवार रात को छापेमारी की थी। इसमें होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कई और होटल भी पुलिस के रडार पर हैं। गिरफ्तार लोगों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से 22 मार्च तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है- लोकेंद्र सिंह नेगी, डीएसपी पालमपुर।