{"_id":"5f5cbe0e66d7c7378b42fff9","slug":"decision-will-be-taken-only-after-feedback-in-minister-s-case-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के मामले में लिया जा रहा फीडबैक आरोपों पर मंत्री ने भी रखा पक्ष: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के मामले में लिया जा रहा फीडबैक आरोपों पर मंत्री ने भी रखा पक्ष: जयराम
Sat, 12 Sep 2020 09:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, डरोह (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, डरोह (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जमीन को लेकर एक मंत्री पर लगे आरोपों के मामले में फीडबैक लिया जा रहा है। मेजर विजय सिंह मनकोटिया की ओर से इस मामले में पीएम मोदी से शिकायत की बात पर सीएम ने कहा कि अभी वह विधानसभा सत्र के कारण व्यस्त हैं। इस पर अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। मंत्री ने भी इस पर मामले में अपना पक्ष रखा है। सीएम ने शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह के दीक्षांत समारोह के बाद शनिवार को पत्रकारों से यह बात कही।
विज्ञापन
सीएम ने दीक्षांत समारोह में कई घोषणाएं भी कीं। इनमें पीटीसी के प्रशिक्षण कार्य में और अधिक निखार आए, इसके लिए पालमपुर के बनूरी में एडीजीपी आर्म्ड एंड पुलिस ट्रेनिंग कार्यालय शिमला से शिफ्ट होगा। पुलिस विभाग के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपमहानिरीक्षक इंटेलीजेंस का पद धर्मशाला से संचालित किया जाएगा। प्रदेश के इकलौते पीटीसी को सरकार पांच साल तक हर वर्ष 10 करोड़ रुपये जारी करेगी। सीएम ने पीटीसी परिसर में निर्मित 50 लोगों के निवास के लिए बनाए तीन मंजिला भवन का उद्घाटन भी किया। सीएम ने नूरपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोलने की भी घोषणा की, ताकि अपराध और नशे के कारोबार पर अंकुश लगे।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि रसरकार ने पुलिस आरक्षियों के एक हजार पद भरने को मंजूरी दी है, लेकिन कोरोना के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई है। मुख्यमंत्री ने पासआउट होने वाले डीएसपी और प्रोवेशनर सब इंस्पेक्टरों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित भी किया। सीएम ने मुंबई में अभिनेत्री कंगना रणौत के दफ्तर पर बुलडोजर चलने के बाद कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के शिमला स्थित घर को ढहाने की बातों पर कहा कि उनकी पार्टी और सरकार ऐसा कुछ नहीं करेगी।
विज्ञापन