{"_id":"5e301b8e8ebc3e8d411b24aa","slug":"decision-on-housing-allocation-proposal-for-poor-postponed-in-mc-meeting-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी की बैठक में गरीबों को आवास आवंटन प्रस्ताव पर फैसला टला, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी की बैठक में गरीबों को आवास आवंटन प्रस्ताव पर फैसला टला, ये है वजह
Tue, 28 Jan 2020 05:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jan 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को आवास आवंटित करने संबंधी प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए बुलाई सामाजिक न्याय समिति की बैठक मंगलवार को कोरम पूरा न होने से टल गई। पोर्ट ब्लेयर जाने के लिए पांच दिन का वक्त निकालने वाले भाजपा पार्षद बैठक के लिए आधे घंटे का भी समय नहीं निकाल पाए। उपमहापौर शैलेंद्र चौहान की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में सिर्फ इंजनघर पार्षद आरती चौहान ही पहुंची। अन्य सदस्य पार्षद किरण बावा, मीरा शर्मा और बिट्टु कमार बैठक में पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन
निगम अफसरों की मौजूदगी में डिप्टी मेयर ने एक घंटे तक इनका इंतजार किया लेकिन जब नहीं पहुंचे तो बैठक टाल दी गई। डिप्टी मेयर बनने के बाद शैलेंद्र चौहान ने पहली बार समिति की बैठक बुलाई थी लेकिन कोरम पूरा नहीं हुआ। बैठक में 19 परिवारों को आवास अलॉट करने पर फैसला होना था। 10 अन्य परिवारों को आवास सुविधा देने के लिए निगम ने एक जनवरी तक गरीब भूमिहीन परिवारों से आवेदन मांगे थे। लेकिन अंतिम तारीख तक सिर्फ 10 आवेदन मिले। आवेदन की तारीख बढ़ाने पर भी बैठक में फैसला लिया जाना था।
विज्ञापन
अधूरे दस्तावेज देने वालों पर टला फैसला
ढली में बने आशियानों में वर्तमान में दस परिवार ऐसे भी रह रहे हैं जो दूसरे राज्यों के हैं और अधूरे दस्तावेज दे रखे हैं। इन्हें दस्तावेज देने का आखिरी मौका देने को लेकर चर्चा होनी है। इसके अलावा एक महिला लाभार्थी की ओर से झूठे दस्तावेज देने पर कानूनी कार्रवाई करने और आवास से बाहर करने पर भी बैठक में फैसला होना था। समिति पिछली बैठक में भंग की थी और इसमें नए सदस्य शामिल किए हैं। लेकिन इन नए सदस्यों ने बैठक में आना तक जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन