फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   decision of First to eighth class exam will be taken in the cabinet meeting

कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाओं फैसला

Thu, 19 Nov 2020 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
decision of First to eighth class exam will be taken in the cabinet meeting
हिमाचल कैबिनेट(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं कब से और किस माध्यम से होंगी। इसका फैसला 23 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में होगा। परीक्षाओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन लेने के विकल्पों को शामिल करते हुए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही डेटशीट भी जारी की जाएगी। विभागीय अफसरों ने अपनी जिम्मेवारियों से पल्ला झाड़ते हुए छोटे बच्चों की परीक्षाओं की पूरी जिम्मेवारी सरकार पर डाल दी है। अधिकारी इस बाबत अपने स्तर पर कोई भी फैसला लेने को तैयार नहीं है। उधर, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने बुधवार को स्कूल स्तर पर ही प्रश्नपत्र तैयार करने की शिक्षकों को गाइडलाइन जारी कर दी है। पहली से आठवीं कक्षा की एफए थ्री परीक्षा के लिए इस माह के आखिर तक प्रश्नपत्र तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


कोरोना संकट के चलते मार्च से प्रदेश में स्कूल बंद हैं। कुछ माह पूर्व पहली से आठवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं ऑनलाइन ली गई थी। 15 दिसंबर से पहले सेकेंड टर्म परीक्षाएं ली जानी हैं। नौवीं से बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो चुकी है। पहली से आठवीं कक्षा की डेटशीट और परीक्षाएं करवाने को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अफसर उलझ गए हैं। ऐसे में बुधवार को निदेशालय के अधिकारियों ने बैठक करने के बाद अपने स्तर पर कोई भी फैसला लेने से गुरेज करते हुए सरकार को इसकी जिम्मेवारी सौंप दी है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते स्कूलों में बुलाकर परीक्षाएं करवाने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर ही फैसला होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाएं मार्च 2021 में करवाने का मामला भी कैबिनेट में जाएगा

पहली से 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च 2021 में करवाने का मामला भी कैबिनेट बैठक में जाएगा। कुछ माह पूर्व स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा था कि सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च में एक साथ करवाई जाएंगी।

ऐसे में सर्दियों की छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रखी जाएगी। टीचिंग डे पूरे करने का तर्क देते हुए शिक्षा मंत्री ने यह घोषणा की थी। अब 23 नवंबर की कैबिनेट में इसको लेकर सरकार से मंजूरी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed