फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   December's snowfall will act as a lifeline for glaciers, know what scientists say

कुल्लू: ग्लेशियरों के लिए संजीवनी का काम करेगी दिसंबर की बर्फबारी, जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Fri, 10 Dec 2021 10:47 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Dec 2021 10:47 AM IST
सार

जानकार बताते हैं कि दिसंबर और जनवरी में होने वाली बर्फबारी ग्लेशियरों को नया रूप देती है। तापमान बढ़ने और वायु प्रदूषण में हो रही वृद्धि से छोटे ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं। हर साल करीब 20 मीटर का दायरा घट रहा है।

विज्ञापन
December's snowfall will act as a lifeline for glaciers, know what scientists say
ग्लेशियर लाहौल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालय रेंज के करीब नौ हजार से अधिक ग्लेशियरों के लिए दिसंबर की बर्फबारी संजीवनी का काम करेगी। पिछले चार दिन हुई बर्फबारी से ग्लेशियर न केवल टिकाऊ होंगे, बल्कि कुल्लू और लाहौल-स्पीति रेंज के ग्लेशियर के लगातार टूटने और पिघलने की गति को भी रोकेगी। हिमालय रेंज में चार से आठ फीट तक बर्फबारी हुई है। लगातार तापमान बढ़ने पर्यावरण और प्रदूषण से हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघल रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि दिसंबर और जनवरी में होने वाली बर्फबारी ग्लेशियरों को नया रूप देती है। तापमान बढ़ने और वायु प्रदूषण में हो रही वृद्धि से छोटे ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं। हर साल करीब 20 मीटर का दायरा घट रहा है। ग्लेशियर के शोधकर्ता एवं जलवायु परिवर्तन वरिष्ठ वैज्ञानिक जेसी कुनियाल का कहना है कि नई बर्फ की चादर जमने से ग्लेशियर पर्यावरण संतुलन को भी बेहतर करेंगे। दिसंबर की बर्फ ग्लेशियरों को ज्यादा टिकाऊ बनाती है।
विज्ञापन


इन ग्लेशियरों को मिली संजीवनी 
कांगला ग्लेशियर, बड़ा शिगरी, छोटा शिगरी, श्रीखंड महादेव, थिहणी जोत, हंसकुंड, तीर्थन जोत, लांबा लांबारी, रघुपुर ग्लेशियर, हनुमान टिब्बा, चंद्रखणी तथा पिन पार्वती में मौजूद दर्जनों ग्लेशियरों को संजीवनी मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी में इंधन के रूप में लकड़ी जलाने तथा खुले में कूड़े-कचरे को जलाने के मामले बढ़ जाते हैं। इससे ग्लेशियरों पर अधिक दबाव पड़ता है। पर्यावरण को देखते हुए लोगों को सर्दी में चूल्हे की आग, तंदूर तथा खुले में कचरे को जलाना कम करने की जरूरत है। 
 - डॉ. जेसी कुनियाल वरिष्ठ वैज्ञानिक जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed