फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Death in suspicious circumstances, police saying it was an accident, father accused Khaki

Solan News: संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस बता रही हादसा, पिता ने खाकी पर लगाए आरोप

Tue, 22 Aug 2023 08:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Aug 2023 08:17 PM IST
सार

प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ इलाके में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और सीबीआई से जांच की मांग उठाई। दरअसल मौत का का कारण पुलिस सड़क हादसा बता रही है, लेकिन परिजनों ने पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Death in suspicious circumstances, police saying it was an accident, father accused Khaki
नालागढ़ में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ इलाके में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और सीबीआई से जांच की मांग उठाई। दरअसल मौत का का कारण पुलिस सड़क हादसा बता रही है, लेकिन परिजनों ने पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस पर कई आरोप लगाकर परिजनों ने नालागढ़ अस्पताल में हंगामा भी किया। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि मझौली में कुछ लोग चिट्टे की सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक गाड़ी मझौली स्थित भूपिंद्रा होटल के सामने सड़क के किनारे खड़ी थी। पुलिस को देखकर उक्त गाड़ी से एक व्यक्ति उतरा और भागने लगा।

विज्ञापन


हड़बड़ाहट में वह दूसरी ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया और घायल हो गया। पुलिस ने उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक धनीराम नालागढ़ तहसील के बीड प्लासी का निवासी था। पुलिस के अनुसार इस गाड़ी में पंजाब के रोपड़ जिले के नंगल गांव का जसविंद्र सिंह भी था। पुलिस को जसविंद्र सिंह के पास से 4.45 चिट्टा भी बरामद हुआ है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे में धनीराम की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पिता ने लगाए ये आरोप
उधर, पिता रणजीत सिंह ने पुलिस को धनीराम की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया कि धनीराम को सोमवार शाम एसआईयू टीम बद्दी ने उठा लिया था। धनीराम पुलिस की कस्टडी में था तो उसकी मौत कैसे हो गई। पुलिस ने यह हादसा 12:00 बजे दिखाया है। यही नहीं, धनीराम की जेब से अस्पताल में चिट्टा भी निकला है तो क्या पुलिस ने पांच घंटों में उसकी तलाशी तक नहीं ली थी। इन सब बातों से एसआईयू बद्दी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगता है। उन्होंने इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed