फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Death cracker factory: Divisional Commissioner Kangra started investigation, summoned records from departments, recorded statement

मौत की पटाखा फैक्टरी: मंडलायुक्त कांगड़ा ने शुरू की जांच, विभागों से रिकॉर्ड तलब, बयान दर्ज

Thu, 24 Feb 2022 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Feb 2022 06:51 PM IST
सार

अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके और छह महिलाओं की जिंदा जलने से हुई मौत के मामले की मंडलायुक्त कांगड़ा एसएस गुलेरिया ने भी जांच शुरू कर दी है। मंडलायुक्त ने गुरुवार को विभिन्न विभागों से रिकॉर्ड तलब किया। 

विज्ञापन
Death cracker factory: Divisional Commissioner Kangra started investigation, summoned records from departments, recorded statement
बाथू पटाखा फैक्टरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके और छह महिलाओं की जिंदा जलने से हुई मौत के मामले की मंडलायुक्त कांगड़ा एसएस गुलेरिया ने भी जांच शुरू कर दी है। मंडलायुक्त ने गुरुवार को विभिन्न विभागों से रिकॉर्ड तलब किया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बयान भी दर्ज किए गए। घटनास्थल का दौरा कर मंडलायुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस हादसे से जुड़ी जानकारी टोल फ्री नंबर 1077 या 01975-225049, 225045 पर साझा कर सकता है। मंडलायुक्त शुक्रवार को भी यहां जांच जारी रखेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को मंडलायुक्त ने पहले आबकारी एवं कराधान विभाग, उद्योग विभाग, श्रम अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार हरोली, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फायर इंस्पेक्टर, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग गगरेट, बीएमओ हरोली, एसएचओ हरोली, पुलिस चौकी इंचार्ज टाहलीवाल, पंचायत सचिव बाथू, पटवारी से जानकारी हासिल की और रिकॉर्ड लिया। दूसरे सत्र में पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्य व स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त की जांच शुरू होने के बाद एसडीएम हरोली को जांच के लिए अधिकृत करने के आदेश वापस ले लिए हैं। अब विशेष जांच टीम (एसआईटी) और मंडलायुक्त ही इस हादसे की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed