{"_id":"5da421328ebc3e013077301d","slug":"dearness-allowance-to-hrtc-employees-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारियों को दिवाली पर मिल सकते हैं तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारियों को दिवाली पर मिल सकते हैं तोहफे
Mon, 14 Oct 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 12 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर एक साथ कई तोहफे मिल सकते हैं। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त के साथ साथ अंतरिम राहत (आईआर) राशि एरियर के साथ मिल सकती है। डीए 140 से बढ़ाकर 148 फीसदी जबकि आईआर 8 के बजाय 13 फीसदी देय है।
विज्ञापन
इस संबंध में एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति की एमडी यूनुस के साथ जेसीसी की बैठक हो चुकी है। इसके साथ ही अनुबंध चालकों - परिचालकों को विभागों की तर्ज पर अनुबंध वेतनमान देने, नाइट ओवरटाइम हर महीने 22 तारीख को देने, पीस मील कर्मचारियों को वर्तमान नीति अनुसार अनुबंध पर लाने, चालकों को वरिष्ठ चालकों का पदनाम और वेतनमान देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन