फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dearness Allowance rates for himachal govt employees with NPS membership

Himachal: एनपीएस सदस्यता लेने वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के आदेश, ऐसे मिलेगा लाभ

Thu, 10 Oct 2024 05:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2024 05:38 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Dearness Allowance rates  for himachal govt employees with NPS membership
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए हैं। इसका लाभ हिमाचल काडर के वर्ष 2003 के बाद नियुक्त आईएएस अधिकारियों समेत एनपीएस पेंशन का विकल्प देने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। एनपीएस के तहत आने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 1300 है। इसे अब तक देय 12 फीसदी तक ही जारी करने की तैयारी है। इसे तकनीकी कारणों से जारी करना पड़ रहा है। तर्क यह दिया जा रहा है कि अगर जारी नहीं किया तो इनके अन्य वित्तीय लाभों पर भी इसका असर पड़ेगा।

विज्ञापन

प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। प्रदेश सरकार के अनुसार यह पाया गया है कि जो कर्मचारी अभी भी एनपीएस व्यवस्था में शामिल हैं, उन्हें केंद्र और राज्य सरकार के महंगाई भत्ते की दरों में अंतर के कारण अपने भविष्य के पेंशन लाभों के संबंध में नुकसान हो रहा है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि सभी एनपीएस सदस्यता लेने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता लागू तिथियों से केंद्र सरकार की दरों पर और समय-समय पर संशोधित दरों के अनुसार स्वीकार्य होगा। साथ ही महंगाई भत्ते के मद में 50 पैसे या उससे अधिक के अंश का भुगतान अगले उच्चतर रुपये में पूर्णांकित किया जाएगा। 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा। इस संबंध में वित्त (विनियमन) विभाग की ओर से कार्यालय ज्ञापन फिन(सी)-बी(7)-1/2021 जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के दो लाख कर्मचारी और डेढ़ लाख पेंशनर भी कर रहे डीए का इंतजार
 हिमाचल प्रदेश में दो लाख कर्मचारी और डेढ़ लाख पेंशनर भी डीए का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में संभव है कि दिवाली पर सरकार इन्हें भी इसका तोहफा दे। यानी महंगाई भत्ते की कम से कम 4 फीसदी किस्त तो कर्मचारियों को जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed