फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dearness Allowance and Bonus to Employees of Himachal Pradesh State Forest Development Corporation Limited

HPSFDC: वन विकास निगम के कर्मियों को डीए और बोनस मिलेगा, निदेशक मंडल ने दी स्वीकृति

Thu, 14 Sep 2023 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Sep 2023 10:21 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए 100 वन मित्रों की भर्ती की जाएगी। 1 अप्रैल 2023 से वन निगम के दैनिक भोगियों और पार्ट टाइम वर्कर्स को बढ़ी हुई दरों पर दिहाड़ी प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Dearness Allowance and Bonus to Employees of Himachal Pradesh State Forest Development Corporation Limited
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हिमाचल वन विकास निगम सीमित के निदेशक मंडल की बैठक में निगम के कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2022 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई। निदेशक मंडल ने वर्ष 2022-23 के लिए निगम के कर्मचारियों को बोनस प्रदान करने का भी निर्णय लिया।  जिससे लगभग 253 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। निगम में चार वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके दैनिक भोगी सभी पात्र कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने पर भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा 1 अप्रैल 2023 से वन निगम के दैनिक भोगियों और पार्ट टाइम वर्कर्स को बढ़ी हुई दरों पर दिहाड़ी प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए 100 वन मित्रों की भर्ती की जाएगी। सुक्खू ने वन निगम को निजी भूमि पर चीड़ के पेड़ों से बिरोजा निकालने और राज्य से बाहर इसके परिवहन की समस्या को हल करने से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


इससे उत्पादक किसानों को लाभ प्राप्त होगा और प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली के डिजिटलीकरण पर बल देते हुए निगम को ईंधन और इमारती लकड़ी, बिरोजा सहित अन्य वन उत्पादों के बारे में लोगों को त्वरित सूचना उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत एक पोर्टल भी विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, सचिव वन अमनदीप गर्ग, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हॉफ) राजीव कुमार, वन निगम के प्रबंध निदेशक पवनेश कुमार शर्मा, कार्यकारी निदेशक संजय सूद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed