{"_id":"5e74f1818ebc3e76951fc635","slug":"dead-body-of-pwd-je-found-at-road-side-causes-of-death-not-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के जेई की सड़क किनारे मिली लाश, मौत के कारणों का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के जेई की सड़क किनारे मिली लाश, मौत के कारणों का खुलासा नहीं
Fri, 20 Mar 2020 10:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के झज्जाकोठी इलाके में लोनिवि के एक जेई की लाश बरामद हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मेडिकल कॉलेज चंबा में शनिवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट व चिकित्सकों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी। फौरी जांच में जेई के मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि, हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार लोनिवि में बतौर कनिष्ठ अभियंता पांगी निवासी भसीन शर्मा झज्जाकोठी में तैनात था। वीरवार को वह झज्जाकोठी में शाम तक साइट पर था। लेकिन शुक्रवार सुबह के समय सड़क किनारे उसकी लाश बरामद हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका भी घटनास्थल का जायजा लिया और छानबीन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने शक के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने लोनिवि के जेई का झज्जाकोठी के पास शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन