फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dead Bodies of two women found wrapped in bedsheets near Koti railway tunnel himachal

सोलन: कोटी रेलवे टनल के समीप बेडशीट में लिपटे मिले दो महिलाओं के शव

Wed, 02 Feb 2022 09:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Feb 2022 09:23 PM IST
सार

पुलिस को बुधवार शाम बेड शीट में संदिग्ध अवस्था में कोई वस्तु होने की सूचना मिली। सूचना के बाद परवाणू पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने देखा कि टनल के समीप कुछ पड़ा है और पुलिस ने जांच की तो बेड शीट में दो महिलाओं के शव मिले।

विज्ञापन
dead Bodies of two women found wrapped in bedsheets near Koti railway tunnel himachal
बेडशीट में लिपटे मिले दो महिलाओं के शव - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कोटी रेलवे टनल नंबर 10 के समीप बेड शीट में लिपटे दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। एफएसएल जुन्गा की टीम ने मौके का दौरा किया है। मामले में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। बहरहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार शाम बेड शीट में संदिग्ध अवस्था में कोई वस्तु होने की सूचना मिली। सूचना के बाद परवाणू पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने देखा कि टनल के समीप कुछ पड़ा है और पुलिस ने जांच की तो बेड शीट में दो महिलाओं के शव मिले।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच गए और टीम को उचित निर्देश दिए। जुन्गा से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और उन्होंने भी वहां पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं की हत्या बाहरी राज्य में हुई और हत्यारों ने शव को यहां फेंक दिया। बहरहाल पुलिस ने हर पहलू से अपनी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं जुन्गा से भी टीम ने मौके का दौरा किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed