{"_id":"61726c2a6cd4335f37434c15","slug":"dc-kinnaur-abid-hussain-sadiq-on-leave-apoorv-devgan-will-take-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: आबिद हुसैन 24 से जाएंगे छुट्टी, अपूर्व देवगन संभालेंगे डीसी का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: आबिद हुसैन 24 से जाएंगे छुट्टी, अपूर्व देवगन संभालेंगे डीसी का कार्यभार
Fri, 22 Oct 2021 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:17 PM IST
सार
अपूर्व देवगन के उपायुक्त किन्नौर रहने के दौरान निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक 24 अक्तूबर से 12 नवंबर तक अर्जित अवकाश पर जाएंगे। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने उनकी छुट्टी को मंजूरी देने के साथ ही सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगन को सादिक के छुट्टी रहने के दौरान के लिए इस मियाद के लिए डीसी किन्नौर लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
देवगन के उपायुक्त किन्नौर रहने के दौरान निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। सरकार ने हाल ही में पदोन्नत हुए एचपीएएस अधिकारी रवि पॉल को अवर सचिव उद्योग के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, पीडब्लूडी की मुख्य अभियंता अर्चना ठाकुर को सरकार ने इंजीनियर इन चीफ के पद पर पदोन्नति प्रदान करते हुए इंजीनियर इन चीफ प्रोजेक्ट के पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन