{"_id":"621ccf540be7ca0e31386d75","slug":"daughter-returned-from-ukraine-father-gave-32-thousand-to-pm-cs-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: यूक्रेन से लौटी बेटी, पिता ने पीएम-सीएस राहत कोष में दिए 32 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: यूक्रेन से लौटी बेटी, पिता ने पीएम-सीएस राहत कोष में दिए 32 हजार
Mon, 28 Feb 2022 07:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (नादौन)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (नादौन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Feb 2022 07:04 PM IST
सार
अंकिता को बीच में पढ़ाई छोड़कर वापस आना पड़ा। रविवार देर शाम घर पहुंचने पर परिजनों ने अंकिता ठाकुर की आरती उतारी और पूजा-अर्चना के बाद केक काटकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
अंकिता का केक काटकर भव्य स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अमरोह के साथ लगते गांव चुनहाल की अंकिता ठाकुर यूक्रेन से घर लौट आई हैं। अंकिता को बीच में पढ़ाई छोड़कर वापस आना पड़ा। रविवार देर शाम घर पहुंचने पर परिजनों ने अंकिता ठाकुर की आरती उतारी और पूजा-अर्चना के बाद केक काटकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
अंकिता के पिता पुत्री डॉ. जेबी सिंह आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र झलेड़ी में बतौर चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। जबकि माता अनीता देवी ग्रहणी हैं। अंकिता एचआरटीसी की वॉल्वो बस से हमीरपुर बस स्टैंड पहुंची। भावुक हुए अंकिता के पिता डॉ. जेबी ठाकुर ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 21000 रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष में 11000 रुपये का चेक भेज कर नई पहल की शुरुआत की है।
विज्ञापन