फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dates of meetings fixed for determination of MLA priorities

HP Budget 2023: विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए बैठकों की तिथियां तय, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Fri, 13 Jan 2023 04:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Jan 2023 04:42 PM IST
सार

30 और 31 जनवरी, 2023 को वार्षिक बजट 2023-24 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विधायकों के साथ दो दिवसीय बैठकों का आयोजन हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में किया जाएगा।

विज्ञापन
Dates of meetings fixed for determination of MLA priorities
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार बजट की तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को सरकार ने विधायक प्राथमिकता बैठकों की तारीखें तय कर दी हैं। 30 और 31 जनवरी को वार्षिक बजट 2023-24 के लिए विधायकों के साथ बैठकों का आयोजन राज्य सचिवालय में होगा। 30 जनवरी 2023 को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चंबा, शिमला और लाहौल-स्पीति तथा दोपहर बाद 2:00 बजे से 5:00 बजे तक ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर जिले के विधायकों के साथ बैठकें होंगी।

विज्ञापन


31 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कांगड़ा और किन्नौर जिला तथा दोपहर बाद 2:00 से 5:00 बजे तक सोलन, बिलासपुर तथा मंडी के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में वार्षिक बजट 2023-24 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठकों में विधायकों से वर्ष 2023-24 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने और बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed