{"_id":"5e984aaf8ebc3e6f960d3fdd","slug":"date-extended-to-apply-for-net-exam-till-16th-may-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि बढ़ाई
Thu, 16 Apr 2020 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण देश भर में लागू लॉकडॉउन को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 16 मई तक बढ़ा दी है। 16 मई को ही तय परीक्षा फीस जमा करवाने की तिथि रहेगी। 15 से 20 जून तक नेट परीक्षाएं होंगी। इसके लिए पहले से परीक्षा केंद्र तय हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए आवेदन करने के बाद 23 मई तक भरे गए फॉर्म में सुधार या बदलाव करने का समय दिया जाएगा। इस संबंध में एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट दिया जा रहा है। आवेदन के लिए बढ़ाई गई समयसीमा से प्रदेश भर के वे छात्र भी आवेदन कर सकेंगे, जो किसी कारण आवेदन नहीं कर पाए थे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों का परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहता है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का पुस्तकालय के कोरोना के कारण बंद किए जाने से परीक्षार्थियों को घर पर ही बैठकर परीक्षा की तैयारी करनी पड़ रही है। हालांकि, घर पर भी छात्र इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध वेब साइट का उपयोग कर तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन