{"_id":"627bc7bb1ed69a07fe51720b","slug":"darat-attack-on-police-personnel-carrying-arrest-warrant-in-manali-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली: गिरफ्तारी वारंट लेकर गए पुलिस कर्मचारियों पर दराट से हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: गिरफ्तारी वारंट लेकर गए पुलिस कर्मचारियों पर दराट से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 11 May 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 May 2022 07:59 PM IST
सार
सरसेई गांव में रह रहे बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने दराट से हमला कर दिया। इससे कांस्टेबल की बाजू, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली के सरसेई गांव में रह रहे बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने दराट से हमला कर दिया। इससे कांस्टेबल की बाजू, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। बिहार का संजय दास करीब दो दशक से सरसेई गांव में रह रहा है। सरसेई में उसकी फास्ट फूड की दुकान है। पत्नी से अनबन के कारण दोनों अलग रहते हैं। पत्नी के खर्चे के लिए बार-बार समन जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। उपमंडलीय अदालत मनाली ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर पतलीकूहल थाना से कांस्टेबल भूपेंद्र और मोहन बुधवार दोपहर को उसे गिरफ्तार करने सरसेई पहुंचे, लेकिन गुस्से में आगबबूले हुए बिहार के व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारियों पर ही हमला बोल दिया। दराट के वार से कांस्टेबल भूपेंद्र को गर्दन, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन