फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dam will be built in Shimla's Sunni with 3400 crores, MoU will be in front of PM Modi

हिमाचल: शिमला के सुन्नी में 3400 करोड़ से बनेगा बांध, नालागढ़ में स्थापित होगा गोला-बारूद बनाने वाला उद्योग

Sun, 19 Dec 2021 12:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

शिमला के सुन्नी में 3400 करोड़ रुपये की लागत से बांध बनेगा। इन्वेस्टर्स मीट में यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। एसजेवीएनएल इसका निर्माण करेगी। सतलुज नदी पर सलापड़ में कोल बांध के बाद यह दूसरा बड़ा डैम होगा। 27 दिसंबर को होने वाली इन्वेस्टर्स मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष यह एमओयू होगा।

विज्ञापन
Dam will be built in Shimla's Sunni with 3400 crores, MoU will be in front of PM Modi
सतलुज नदी(तत्तापानी)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन के नालागढ़ में सेना के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट और गोला-बारूद बनाने वाले उद्योग के लिए सरकार ने जमीन फाइनल कर दी है। एसएमपीपी प्राइवेट लिमिटेड (डिफेंस) प्रदेश में तीन हजार करोड़ का निवेश करेगी। जमीन और आधारभूत ढांचे को लेकर कंपनी को दी जाने वाली रियायतों के पेंच को सरकार ने सुलझा लिया है। वहीं, सतलुज नदी पर शिमला के सुन्नी में 3400 करोड़ रुपये की लागत से बांध बनेगा। सतलुज पर सलापड़ में कोल बांध के बाद यह दूसरा बड़ा डैम होगा। एसजेवीएनएल इसका निर्माण करेगी। सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना एक रन-ऑफ-रिवर योजना है।

विज्ञापन


यह परियोजना शिमला और मंडी जिला में खैरी गांव के समीप बनेगी। इस बांध की ऊंचाई (नींव स्तर से) 83 मीटर होगी। 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इसका एमओयू होगा। मोदी 66 मेगावाट के धौलासिद्ध और 210 मेगावाट के लूहरी स्टेज-1 बिजली परियोजना का भी नींव पत्थर रखेंगे। बता दें कि इन्वेस्टर्स मीट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए हिमाचल सरकार की 20 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी है। तीसरी कंपनी इंडोफार्म ने भी निवेश करने की हामी भरी है।
विज्ञापन


यह कंपनी ट्रैक्टर का निर्माण करेगी। कंपनी ने उद्योग विभाग से 500 करोड़ निवेश करने की बात कही है। इस कंपनी ने बद्दी में जमीन देखी है। वर्धमान 600 करोड़ के निवेश से कपड़े का निर्माण करेगी। यह कंपनी कपड़े को विदेशों में भेजेगी। उद्योग विभाग ने नालागढ़ में जमीन दिखाई है। ऊना, कांगड़ा और शिमला जिले में भी कंपनी को जमीन उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। आयुष मेडिसिटी और डाटा सेंटर भी हिमाचल में निवेश के लिए तैयार हैं। हालांकि, डाटा सेंटर कंपनी पहले शिमला के ठियोग में अपना आधारभूत ढांचा विकसित करने की बात कर रही थी, लेकिन अब प्रदेश के हर जिले में जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में बनेगा फाइव स्टार होटल
दिक्शा लिमिटेड ने जिला सोलन में फाइव स्टार होटल के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है। होटलों के स्थापित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

हिमाचल में बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश करने को तैयार हैं। इन्वेस्टर्स मीट में 20 हजार करोड़ के एमओयू साइन होने हैं। उद्योग स्थापित होने से हिमाचल के लोगों को रोजगार मिलेगा। 27 दिसंबर को होने वाली इन्वेस्टर्स मीट को लेकर तैयारियां चल रही हैं। - आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed