{"_id":"64958e14d19b0c51a404faab","slug":"dalai-lama-said-not-weapons-dialogue-is-the-only-way-to-make-peace-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: दलाईलामा बोले- हथियार नहीं, बातचीत शांति बनाने का एकमात्र तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: दलाईलामा बोले- हथियार नहीं, बातचीत शांति बनाने का एकमात्र तरीका
Fri, 23 Jun 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Jun 2023 05:52 PM IST
सार
दलाईलामा ने फिनलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री की सफलता की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ विश्व में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
धर्मगुरू दलाईलामा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धर्मगुरू दलाईलामा ने फिनलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पेटेरी ओरपो को पदभार संभालने पर पत्र लिखकर बधाई दी है। पत्र में धर्मगुरु ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में वह कई मौकों पर फिनलैंड गए हैं। फिनलैंड के लोगों ने प्रेम और करुणा विकसित करने, मानवता की एकता की सराहना करने और अंतर-धार्मिक सद्भाव के महत्व को स्वीकार करने के बारे में जो कुछ भी कहा है, उसमें दिखाई गई रुचि से वह बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने लिखा है कि पूरा विश्व मौजूदा समय में बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
दुनिया के अधिकांश हिस्सों में लड़ाई-झगड़ों के कारण लोगों को प्रभावित होते देखना बेहद दुखदायी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांतिपूर्ण तरीकों से ऐसे झगड़ों को हल करने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। हथियारों से होने वाले नुकसान के स्थान पर आपसी बातचीत ही शांति स्थापित करने का एकमात्र तरीका है। दलाईलामा ने फिनलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री की सफलता की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ विश्व में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आने वाली चुनौतियों का भी सामना करेंगे।
विज्ञापन