फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Daily wage rates of thousands of daily wage and part time workers revised

Himachal: हजारों दैनिक वेतनभोगियों और अंशकालिकों को तोहफा, दैनिक मजदूरी की दरों को किया संशोधित

Mon, 04 Mar 2024 09:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 09:57 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और अंशकालिक आधार पर लगे श्रमिकों की मजदूरी की दरों में वृद्धि की है। सरकार की ओर से इसे लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन
Daily wage rates of thousands of daily wage and part time workers revised
दैनिक दिहाड़ी बढ़ाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और अंशकालिक आधार पर लगे श्रमिकों की मजदूरी की दरों में वृद्धि की है। सरकार की ओर से इसे लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी की है। एक अप्रैल 2024 से अंशकालिक श्रमिकों की प्रति घंटे की दर को 47 रुपये प्रति घंटे से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति घंटा तय किया गया है। अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में दैनिक वेतन आधार और अंशकालिक आधार पर लगे सभी लोगों को संशोधित वेतन पर 25 फीसदी वृद्धि की अनुमति दी जाएगी। ये दरें विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वाले दैनिक वेतनभोगियों,अंशकालिकों पर लागू होंगी। वहीं, सार्वजनिक उपक्रम, विश्वविद्यालय,स्वायत्तता संस्थान, बोर्ड संसाधनों की उपलब्धता पर सरकार के निर्णय को लागू कर सकेंगे। 

विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें किसकी कितनी बढ़ी दिहाड़ी

विज्ञापन

बेलदार, कुक, माली, चौकीदार, मेट, हेल्पर, स्वीपर, स्टोर अटेंडेंट, पाइप लाइनमैन, फायर वाचर, वाटर गार्ड पहले 375 अब 400 रुपये
पलंबर, फायरमैन, पंप ऑपरेटर पहले 389 अब 415
पेंटर, वाइट वॉशर, चरानी पहले 393 अब 419
चेन मैन                         पहले 407 अब 434
सिक्योरिटी गार्ड             पहले 410 अब 437
टेलीफोन अटेंडेंट, फिटर ग्रेड-1, 2, मेकेनिक, पंप ऑपरेटर, पलंबर ग्रेड-1, 2, वर्क इंस्पेक्टर, लैब सहायक, पहले 424 अब 452 रुपये
ड्राइवर, कारपेंटर क्लास-2 लाइनमैन पहले 440 अब 469
जूनियर ड्राफ्टसमैन, सर्वेयर, पाइप फिटर ग्रेड-1, फोरमैन, इलेक्टि्रशन ग्रेड-1, डीजल ऑटो मैकेनिक पहले 517 अब 588 रुपये
अनुदेशक                         पहले 587 अब 626
कनिष्ठ अभियंता             पहले 622 अब 663
हाइड्रो जियोलॉजिस्ट             पहले 693 अब 739

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed