फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Daily health checkup of 33 Himachalis returned from China, 12 removed from surveillance

एक दर्जन लोगों को परिजनों से मिलने की इजाजत, अभी भी निगरानी में रहेंगे 33

Mon, 10 Feb 2020 10:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Feb 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Daily health checkup of 33 Himachalis returned from China, 12 removed from surveillance
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 28 दिन रहे 12 लोगों को अब परिवार और सगे संबंधियों से मिलने को कह दिया गया है। चीन से हिमाचल 149 लोग लौटे हैं। इनमें 45 लोग ऐसे हैं, जो चीन से आए थे। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें 33 लोगों पर नजर बनाए हुए है। सुबह-शाम डॉक्टर दो बार इनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन निदेशालय रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। 

विज्ञापन


सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिला, ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को इस वायरस को लेकर जागरूक करे। सरकार को सूचना मिली है कि हिमाचल से कई लोग चीन में विभिन्न कंपनियों में काम करते हैं।
विज्ञापन


इन्हें भी सतर्क रहने को कहा है। जो प्रदेश में हैं, उन्हें चीन न जाने की हिदायत की गई है। वायरस को लेकर प्रदेश सरकार लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए है। हिमाचल के मुख्य द्वार पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लक्षण

खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ

बचाव के उपाय
साबुन या सेनेटाइजर से हाथ साफ  करें
खांसते और छींकते समय मुंह को ढकें
ठंड या फ्लू जैसे लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति के साथ निकट संपर्क से बचें
मांस और अंडे को अच्छी तरह से पकाकर खाएं 

कोरोना वायरस से भयभीत नहीं सजग रहने की जरूरत: परमार

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में इस वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग और तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग और बच्चे चीन के कई प्रांतों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसलिए भारत सरकार पूरी तरह सजग और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इस पर हिमाचल सरकार पूरी तत्परता से अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों गगल, भुंतर व शिमला में भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चीन से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed