{"_id":"5f9d0ee537056542531dcaf3","slug":"cyber-crime-with-women-in-himachal-more-than-three-times-the-national-average","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में महिलाओं के साथ साइबर अपराध राष्ट्रीय औसत से तीन गुना ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में महिलाओं के साथ साइबर अपराध राष्ट्रीय औसत से तीन गुना ज्यादा
Sat, 31 Oct 2020 12:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में साइबर अपराध के कुल मामलों में साठ फीसदी से ज्यादा मामले महिलाओं के साथ पेश आ रहे हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से तीन गुना ज्यादा है। स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने एनसीआरबी की ओर से जारी इन आंकड़ों के आधार पर यह बात कही है। एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल ने महिलाओं से अपील की है कि वे साइबर अपराध को नजरंदाज करने के बजाय उसकी शिकायत जरूर दर्ज कराएं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2017 में साइबर अपराध के 56 मामले सामने आए थे। इनमें 30 मामले महिलाओं के साथ साइबर अपराध के थे। 2018 में दर्ज कुल 69 मामलों में से 52 और 2019 में सामने आए कुल 78 मामलों में से 47 मामलों में महिलाएं साइबर अपराध का शिकार हुईं।
विज्ञापन
सालाना औसत के हिसाब से देखा जाए तो 2017 में 53 फीसदी साइबर अपराध के मामलों में महिलाओं को निशाना बनाया गया। 2018 में 75 फीसदी और 2019 में 60 फीसदी महिलाएं साइबर अपराध का शिकार हुईं। कहा कि देश में यह आंकड़ा 25 फीसदी से भी कम है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर थाने आने की जरूरत नहीं है। वे साइबर हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 9805953670 के अलावा टोल फ्री नंबर 155260 या साइबर क्राइम थाने के लैंडलाइन नंबर 01772 620 311 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। साइबर क्राइम सेल की ई-मेल आईडी पर भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
--