{"_id":"63b98f8a2b6d9f42ce53a552","slug":"cyber-crime-increasing-in-himachal-9-110-people-became-victims-of-fraud-in-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: हिमाचल में बढ़ रहा साइबर अपराध, 2022 में 9,110 लोग हुए ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: हिमाचल में बढ़ रहा साइबर अपराध, 2022 में 9,110 लोग हुए ठगी का शिकार
Sat, 07 Jan 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:00 PM IST
सार
हिमाचल के लोग साइबर अपराधियों के बहकावे में आ रहे हैं। वर्ष 2017 में 972 लोग साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हुए थे। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 9,110 हो गया है।
विज्ञापन
साइबर अपराध(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल में लगातार साइबर अपराध बढ़ रहा है। हिमाचल के लोग साइबर अपराधियों के बहकावे में आ रहे हैं। वर्ष 2017 में 972 लोग साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हुए थे। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 9,110 हो गया है। साइबर अपराधियों ने ठगी का शिकार लोगों का आंकड़ा जारी किया है। वर्ष 2017 में 1,723, वर्ष 2019 में 3,057, 2020 में 6,451 और वर्ष 2022 में 9,110 लोगों को साइबर अपराधियों ने ठगा है।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में हेल्पलाइन नंबर 1930 में करीब 116 शिकायतें दर्ज हुई हैं। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। कभी बिजली के बिल जमा न होने की बात कहीं जाती है तो कभी लोन का झांसा देकर लोगों के एकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं। पतंजलि योगपीठ में अस्पतालों में कमरों की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर भी लोगों को ठगा जा रह है। हिमाचल में बढ़ते साइबर अपराध के चलते पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन