फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber Crime: Fake messages are being sent to consumers to pay electricity bills, Electricity Board asked to

साइबर क्राइम: बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे फर्जी मैसेज, बोर्ड ने सचेत रहने को कहा

Sat, 31 Aug 2024 03:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब(कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Aug 2024 03:49 PM IST
सार

 कांगड़ा जिले की उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत लोगों को विद्युत विभाग के नाम से फर्जी मैसेज मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
Cyber Crime: Fake messages are being sent to consumers to pay electricity bills, Electricity Board asked to
साइबर ठगी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत लोगों को विद्युत विभाग के नाम से फर्जी मैसेज मिल रहे हैं। साइबर अपराधी उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा नहीं होने पर विद्युत बोर्ड के नाम से फर्जी  एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज भेजकर लोगों को चूना लगाने की फिराक में है। ऐसे ही एक मामले में वरोह निवासी महिला सुनीता देवी को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नाम से अंकित एक प्रिंट मैसेज की कॉपी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई, जिसमें उन्हें बिजली का बिल जमा नहीं होने की बात कही गई थी और बिजली कनेक्शन रात 9:30 बजे काटने का जिक्र किया था।

विज्ञापन


 

साथ ही इस विषय में अधिक जानकारी के लिए एक मैसेज में अंकित अन्य मोबाइल नंबर पर बात करने के लिए कहा था। जब उपभोक्ता ने उस नंबर पर संपर्क किया तो दूसरी तरह से जवाब आया कि वह विद्युत मंडल रैहन से बोल रहा है। उपभोक्ता ने जब पूछा कि उनका 3600 रुपये का बिल जमा होने के बावजूद उनके पास अपडेट नहीं हुआ है। ऐसे में फर्जी मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने  बिल की कंज्यूमर आईडी मंगवा ली और अपडेट करने के लिए 100 भेजने की बात कही। इस पर उपभोक्ता को शक हुआ और उसने जान-पहचान वाले एक विद्युत अधिकारी से इस विषय में पूछा तो मालूम हुआ कि उक्त मैसेज फर्जी है। अधिकारी ने कहा कि ठग को अपनी जानकारी शेयर करने से आपके बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उपभोक्ता ने तत्काल बैंक में फोन करके अपनी यूपीआई आईडी को ब्लॉक करवाया। इस विषय में जब विद्युत मंडल फतेहपुर के अधिशासी अभियंता रजनीश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि  बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को ऐसे कोई मैसेज जारी नहीं किए हैं। उन्होंने लोगों को अनुरोध किया कि सूझबूझ से काम लेकर ऐसे फर्जी मैसेज से सचेत रहें। बिल की कंज्यूमर आईडी शेयर न करें और विशेष रूप से ओटीपी शेयर करने से बचें। उन्होंने कहा कि बिजली बिल से संबंधित ऐसे किसी कार्य के लिए विभाग  उपभोक्ता को व्यक्तिगत नंबर से मैसेज नहीं भेजता है।  बिल से संबंधित ऐसी किसी जानकारी के लिए उपमंडलीय अधिकारी से संपर्क करें। बता दें, उपभोक्ता ऐसे  फर्जी मैसेज को देखकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर करते हैं और साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed