{"_id":"5ee4e556f5798710ac6b6c9a","slug":"cut-in-gpf-interest-rates-by-himachal-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों कर्मचारियों को झटका, हिमाचल में 0.9 फीसदी घटी जीपीएफ की ब्याज दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों कर्मचारियों को झटका, हिमाचल में 0.9 फीसदी घटी जीपीएफ की ब्याज दर
Sat, 13 Jun 2020 08:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कर्मचारियों के जीपीएफ और दूसरे जमा पर राज्य सरकार ने ब्याज दर घटा दी है। यह दर पहले 8 प्रतिशत थी, जिसे अब 7.1 फीसदी कर दिया है। हर तिमाही के लिए यह दर केंद्र सरकार निर्धारित करती है। इसके बाद राज्य सरकार भी केंद्रीय गाइडलाइंस पर गौर करते हुए निर्देश जारी करती है। हिमाचल सरकार के वित्त विभाग ने अब जीपीएफ और इससे संबंधित जमा की नई दरें निर्धारित की हैं।
विज्ञापन
अप्रैल से जून के बीच जीपीएफ और इसी तरह के जमा पर ब्याज दर को 7.1 प्रतिशत रखा जा रहा है। यानी इसे 0.9 प्रतिशत घटाया जा रहा है। जनवरी से मार्च की पहली तिमाही के बीच यह दर 8.0 प्रतिशत थी। प्रदेश में लाखों कर्मचारियों का जीपीएफ या इसी तरह का फंड कटता है। ऐसे में ब्याज दर के घटने से यह इन कर्मचारियों को झटके की तरह है। कोरोना संकट यूं ही बना रहा तो आगे भी इस दर में बढ़ोतरी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन