फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Curfew in McLeodganj after Coronavirus positive's death, private hospital cloed

कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद के मैक्लोडगंज में कर्फ्यू, संपर्क में आए लोगों की खोज शुरू

Mon, 23 Mar 2020 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Mar 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Curfew in McLeodganj after Coronavirus positive's death, private hospital cloed
धर्मशाला में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के टांडा मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय तिब्बती की मौत के बाद कांगड़ा में हड़कंप मच गया है। कोरोना वायरस से बुजुर्ग तिब्बतियन की मौत के बाद जिला प्रशासन ने मैक्लोडगंज में कर्फ्यू लगा दिया है। बालाजी अस्पताल 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। तिब्बती 15 मार्च को अमेरिका से भारत आया था। 15 से 21 मार्च तक दिल्ली में था। 21 मार्च को टैक्सी से मैकलोडगंज पहुंचा था।

विज्ञापन


जिला प्रशासन को सूचित करने के बजाय वह मैकलोडगंज स्थित अपने घर पहुंचा। माना जा रहा है कि अमेरिका से दिल्ली आने, दिल्ली से धर्मशाला आने वाले टैक्सी ड्राइवर और मैकलोडगंज में परिजनों सहित वह कई लोगों के संपर्क में आया है। जिला प्रशासन पॉजिटिव निकले मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों को चिह्नित करने में लग गया है। सीएमओ जीडी गुप्ता ने बताया कि विभाग अलर्ट है। तिब्बतियन के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों को आईसोलेशन में भेजा है। उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


तिब्बतियन बुजुर्ग 23 मार्च सुबह बालाजी अस्पताल कांगड़ा में पहुंचा था। अस्पताल स्टाफ ने उसका इलाज किया। उसके संपर्क में स्टाफ के करीब 6 लोग आए थे। स्टाफ के 6 लोग अपने ही अस्पताल के कर्मचारियों के संपर्क में भी आए थे। एहतियात के तौर पर अस्पताल ने 15 दिन अस्पताल को बंद करने का निर्णय लिया है। करीब 100 स्टाफ को आईसोलेशन में इलाज के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाजी अस्पताल के एमडी डॉ. राजेश ने कहा कि एहतियातन अस्पताल को 15 दिन बंद करने का निर्णय लिया है। पूरे स्टाफ को इलाज के लिए आईसोलशन में भेजा है। उधर, टांडा अस्पताल में तिब्बतियन मरीज का इलाज करने वाले स्टाफ को लेकर भी प्रशासन एहतियात बरत रहा है। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रेस अधिकारी तेलजोर ने कहा कि देर शाम अधिकारियों ने बैठक की है। निर्वासित सरकार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह अलर्ट है।

मैकलोडगंज में कोई भी घर से नहीं निकलेगा

एहतियातन जिला प्रशासन ने मैकलोडगंज में किसी भी व्यक्ति के घर से बाहर नहीं निकलने के निर्देश देर शाम जारी कर दिए। एएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि एहतियात तौर पर मैकलोडगंज के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए हैं क्योंकि बुजुर्ग तिब्बतियन सीधा मैकलोडगंज आया था। 

व्यवस्था पर उठ रहे सवाल 
तिब्बतियन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब तिब्बतियन अमेरिका से भारत पहुंचा, तब उसके सैंपल क्यों नहीं लिए गए। मैकलोडगंज वह 21 मार्च को पहुंच गया था। प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed