फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Curfew Himachal: top police officers will enter the field from today

कर्फ्यू हिमाचल: पुलिस के आला अधिकारी आज से फील्ड में उतरेंगे

Thu, 02 Apr 2020 11:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Curfew Himachal: top police officers will enter the field from today
हिमाचल पुलिस-फाइल फोटो

कोविड-19 के चलते प्रदेशभर में लगाए गए कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान आज से हिमाचल के सभी जिलों के एसपी से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारी फील्ड में खुद भी तैनात रहेंगे। पुलिस मुख्यालय ने भी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं वे खुद भी सड़क पर उतरकर पुलिस कर्मियों की तैनाती, मुस्तैदी से लेकर कर्फ्यू की असल स्थिति की जानकारी लेंगे। इस दौरान वह कर्मचारियों से भी बातचीत कर कर्फ्यू व निर्देशों पर उनका फीडबैक व वेलफेयर विषयों की जानकारी लेंगे। साथ ही निर्देशों पर कर्मचारियों को होने वाले किसी भ्रम को भी दूर करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यालय को ऐसा फीडबैक मिल रहा था कि कई जिलों में तैनात आला अधिकारियों ने लॉकडाउन के बाद कथित तौर पर खुद को लॉकडाउन कर लिया है। जिसके चलते कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने की पूरी जिम्मेदारी फील्ड में तैनात कर्मचारियों के जिम्मे हैं। कुछ जगहों पर इस वजह से पुलिस कर्मियों की मनमानी की भी शिकायत सामने आई। सूत्राें की मानें तो इन घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह बचाव के सारे कदम उठाने के साथ साथ चेकिंग पर भी निकलें।
विज्ञापन


कमांडेंट भी निकलेंगे सड़क पर
कर्फ्यू के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी बटालियनों से भी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। ऐसे में उन कर्मियों की ड्यूटी व समस्याओं को जानने के लिए सभी जिलों के कमांडेंट को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह भी सड़क पर उतरें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed