फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CU dharamshala will provide free UPSC coaching to students orphaned by Covid

Himachal News: कोविड में अनाथ हुए विद्यार्थियों को सीयू करवाएगा यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग

Fri, 10 Oct 2025 12:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Oct 2025 12:06 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय कोविड काल में अनाथ हुए विद्यार्थियों को निशुल्क यूपीएससी की कोचिंग देगा। कोचिंग का प्रावधान डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत किया जाएगा। 

विज्ञापन
CU dharamshala will provide free UPSC coaching to students orphaned by Covid
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय कोविड काल में अनाथ हुए विद्यार्थियों को निशुल्क यूपीएससी की कोचिंग देगा। कोचिंग का प्रावधान डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत किया जाएगा। इससे पहले इस सेंटर के तहत एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को ही निशुल्क कोचिंग का प्रावधान था, लेकिन पहली बार पीएम केयर चिल्ड्रन योजना में कोविड काल में अनाथ हुए विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 सीटें आरक्षित रहेंगे, जबकि पीएम केयर चिल्ड्रन योजना में भरी जाने वाली सीटों की संख्या अनलिमिटेड है।

विज्ञापन

इस दौरान एचएएस, एनटी, एलाइड की परीक्षाओं के लिए भी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। निशुल्क कोचिंग के लिए पात्र अभ्यर्थी पांच नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा 23 नवंबर को होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 17 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का परिणाम एक दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होगी और 22 दिसंबर से कक्षाएं शुरू होंगी। चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ 4000 रुपये प्रतिमाह वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना देना होगा प्रवेश शुल्क
कोचिंग में अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा इस बार इस निशुल्क कोचिंग में कोविड काल में अपने माता-पिता को खोने वाले अभ्यर्थी भी प्रधानमंत्री केयर चिल्ड्रन योजना में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (क्रिमी) के लिए 500 रुपये, जबकि ओबीसी नॉन क्रिमी के लिए 400 और एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि पीएम केयर चिल्ड्रन योजना में आवेदन निशुल्क रहेंगे।

विज्ञापन

100 अंकों की ही होगी प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा में एक-एक अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य अध्ययन के 70, सामान्य अंग्रेजी के 10, सामान्य हिंदी के 10 और संख्यात्मक क्षमता और तर्क के 10 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस दौरान कुल स्वीकृत सीटों का 30 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। अगर पर्याप्त संख्या में पात्र महिला अभ्यर्थियों के आवेदन नहीं मिले तो सीयू प्रशासन महिला कोटे की रिक्त सीटों को पुरुष अभ्यर्थियों को आवंटित कर सकता है।

निशुल्क कोचिंग सेंटर में पहली बार कोविड काल में अनाथ हुए विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी भी पांच नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों को दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगाष प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी स्नातक पास होना चाहिए और उसकी आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। - प्रो. प्रदीप कुमार, नोडल आफिसर, डॉ. आंबेडकर उत्कृष्ट केंद्र, सीयूएचपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed