फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency Fraud Case: Five women on the radar of police SIT, solid evidence being collected

Cryptocurrency Fraud Case: पुलिस एसआईटी के रडार पर पांच महिलाएं, जुटाए जा रहे पुख्ता सबूत

Fri, 03 Nov 2023 03:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 03:28 PM IST
सार

पुलिस का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का झांसा देकर लोगों को ठगने के मामले में सैकड़ों लोगों की चेन बनी है। जिनकी ठगी में संलिप्तता है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Cryptocurrency Fraud Case: Five women on the radar of police SIT, solid evidence being collected
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पांच महिलाएं पुलिस एसआईटी के रडार पर हैं। पुलिस को संदेह है कि महिलाओं ने भी आरोपियों के साथ बतौर एजेंट काम किया है। एसआईटी की ओर से आरोपियों और अन्य लोगों से की जा रही पूछताछ में भी इन महिलाओं के नाम आ रहे हैं। दो महिलाएं हमीरपुर और एक-एक सोलन, जीरकपुर (पंजाब) से हैं। पांचवीं महिला की जानकारी एकत्र की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी पुलिस से महिलाओं का ब्योरा मांग चुकी है। गिरफ्तारी से पहले एसआईटी इसके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा रही है। इससे पहले एसआईटी एक महिला को गिरफ्तार भी कर चुकी है। अब तक मामले में 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वहीं, अब तक आरोपियों की साढ़े नौ करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का झांसा देकर लोगों को ठगने के मामले में सैकड़ों लोगों की चेन बनी है। जिनकी ठगी में संलिप्तता है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के डर से कुछ एजेंट लोगों का पैसा भी लौटाने लगे हैं। यह काम गुपचुप तरीके से चल रहा है। पुलिस इन लोगों पर भी नजर बनाए हुए हैं। प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए डीआईजी अभिषेक दुल्लर की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है। आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए डीआईजी ने पांच से छह टीमें बनाई हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग से टीम है। पूछताछ करने, संपत्ति जब्त करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन

मुख्य आरोपी अभिषेक की जीरकपुर में भी है 1.90 करोड़ रुपये की संपत्ति

 मुख्य आरोपी अभिषेक की जीरकपुर में भी 1.90 करोड़ की संपत्ति है। जांच में खुलासा हुआ है। आरोपी के जीरकपुर में फ्लैट हैं। परिवार ऊना में रहता है। आरोपी पहले मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता था। क्रिप्टोकरेंसी के धंधे के लिए उसने नौकरी छोड़ दी। हेमराज और सुखदेव की गिरफ्तारी के बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी पांच राज्यों में छिपता रहा है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के बाद दिल्ली पहुंचा तो एसआईटी ने दबोचा लिया। एसआईटी आरोपी की संपत्ति खंगाल रही है। ज्यादातर ने पंजाब में प्रापर्टी बनाई है। दूसरी ओर आरोपी अभिषेक को पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। जबकि सात आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed