फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Crypto currency fraud game was going on in Himachal through three fake websites

Crypto Currency Fraud: हिमाचल में तीन फर्जी वेबसाइट से चल रहा था क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी का खेल

Thu, 05 Oct 2023 10:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Oct 2023 10:27 AM IST
सार

प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने मामले में रोजाना नए पीड़ित सामने आ रहे हैं। इसी बीच सामने आया है कि शातिर तीन फर्जी वेबसाइट के जरिये क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी का काला कारोबार चला रहे थे।

विज्ञापन
Crypto currency fraud game was going on in Himachal through three fake websites
क्रिप्टो करेंसी(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने मामले में रोजाना नए पीड़ित सामने आ रहे हैं। इसी बीच सामने आया है कि शातिर तीन फर्जी वेबसाइट के जरिये क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी का काला कारोबार चला रहे थे। एमएलएम यानि मल्टी लेवल मार्केट के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। फर्जी वेबसाइट में कॉइन और डॉलर में हाई रिटर्न दिखाकर लोगों को खुश किया जाता है। इन्हीं को देखकर नए लोग खुद ही निवेश करने को मजबूर हो जाते हैं।

विज्ञापन


जांच में यह पाया जा रहा है कि शातिर फर्जी वेबसाइट में मनगढ़ंत हाई रिटर्न दिखाकर लोगों को शुरू में रुपये भी देते रहे, लेकिन बाद में सब मैनेज करना मुश्किल हो गया तो मुख्य आरोपी भूमिगत हो गए। इसी के साथ वेबसाइट भी बंद कर दी गई। शातिर क्रिप्टो करेंसी की तरह कोरव्यू, डीजीटी, बीटपैड फर्जी वेबसाइट में निवेश करने के बात कहते रहे। बाकायदा पीड़ितों को उनकी ग्रोथ और रिटर्न दिखाई जाती रही। अब तक सामने आए अधिकतर मामलों में नकदी ही पीड़ित लोगों ने शातिरों को दी है, जबकि ऑनलाइन भुगतान बेहद कम हुआ है।
विज्ञापन


शातिरों ने एमएलएम के तहत ऊपर से नीचे तक की चेन बनाई हुई थी और महंगे होटलों और महंगी कारों को दिखाकर लोगों को झांसे में लिया। साइबर पुलिस थाना मंडी जोन में अब कुल 28 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें करीब 13 करोड़ ठगी के आरोप लगाए गए हैं। निवेश करने वालों में कुछ सरकारी कर्मचारी, कुछ बड़े अधिकारी, कुछ समाज के प्रतिष्ठित लोग समेत अन्य लोग बताए जा रहे हैं। क्रिप्टो करेंसी से मिलने वाली आय का 30 फीसदी टैक्स के रूप में देने के बाद इसे मान्यता मिलने पर लोगों का रुझान इस तरफ बढ़ा, लेकिन बिना वेरिफिकेशन और जानकारी के अभाव में वह सही जगह के बजाए शातिरों को ही अपनी जीवनभर की पूंजी जमा करवाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोडक्शन वारंट में मंडी लाए जाएंगे दोनों आरोपी

साइबर पुलिस थाना में मिल रही शिकायतों को लेकर पूछताछ के लिए दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट में मंडी लाया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मंडी जोन में की गई ठगी राशि के बारे में सही आंकड़ा सामने आएगा। कई मामलों में यह भी सामने आ रहा है कि शातिरों ने एमएलएम के तहत खंड से जिला स्तर पर लोगों को जिम्मेवारी दी थी। कई पीड़ितों को मुख्य आरोपियों के साथ सीधा कोई लिंक नहीं था। कई पीड़ित एमएलएम के तहत ही आगे लोगों से जुड़े हुए थे और अपने जमापूंजी का निवेश कर रहे थे, लेकिन बाद में हाथ कुछ न लगने पर ठगी का शिकार हो गए।

शातिर पहले भी एमएलएम से जुड़े रहे

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पहले से ही एमएलएम से जुड़े रहे हैं। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी का खेल 2018-19 में शुरू हुआ। 11 महीने में डबल कमाई के चक्कर में लोगों ने इस पर भारी निवेश किया।

क्या है क्रिप्टो करेंसी

क्रिप्टो करेंसी वचुअल मनी है। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर मिलने वाले मुनाफे पर भारत सरकार ने 30 फीसदी टैक्स लगा रखा है। क्रिप्टो करेंसी में सही माध्यम से निवेश करने से कई लोगों को मुनाफा हुआ भी है, लेकिन शातिर क्रिप्टो करेंसी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। निवेश के नाम पर धनराशि तो ले रहे थे, लेकिन वास्तव में निवेश करने के बजाए धनराशि हड़प ली जा रही थी।

उधर, साइबर क्राइम एएसपी मंडी मनमोहर सिंह ने बताया कि इस मामले से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं। पीड़ितों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल चल रही है। फिलहाल इस मामले में इससे अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed