फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman living in rental room died in suspicious condition at hamirpur himachal

किराये के कमरे में रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत

Wed, 09 Oct 2019 09:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Woman living in rental room died in suspicious condition at hamirpur himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला मुख्यालय हमीरपुर में कुल्लू की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 29 वर्षीय महिला की लाश हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ में किराये के कमरे से बरामद हुई है। मृतका की पहचान पूनम कुमारी पत्नी सुमित कुमार गांव शिरढ़ (रायसन) जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतका का पति कुल्लू में भूटिको में कार्यरत है और पांच साल का बेटा स्कूल में पढ़ता है। पुलिस जांच कर रही है कि महिला की मौत हृदयगति रुकने से हुई है या किसी अन्य कारण से। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन


    पूनम हमीरपुर में ऊन उत्पाद बनाने वाली फर्म भुट्टिको सेल सेंटर में कार्यरत थी। रोजाना की तरह मंगलवार रात को अपनी दुकान से ड्यूटी करने के बाद पूनम अपने कमरे में जाकर सो गई। लेकिन बुधवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कमरे में उसके साथ रह रही युवती ने पुलिस को सूचित किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पता चला है कि घटना की सूचना मिलते ही भुट्टिको संस्थान के अधिकारी भी कुल्लू से हमीरपुर रवाना हो गए हैं।


उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने बताया कि किराये के कमरे से एक युवती की लाश बरामद हुई है। युवती की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतका के परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed