{"_id":"615074a98ebc3e098662638c","slug":"woman-accuses-husband-of-physically-torturing-her-and-threatening-to-kill-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को कुंवारा बताकर कोर्ट में की शादी, पता चलने पर महिला ने पुलिस में दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुद को कुंवारा बताकर कोर्ट में की शादी, पता चलने पर महिला ने पुलिस में दी शिकायत
Sun, 26 Sep 2021 06:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 26 Sep 2021 06:55 PM IST
सार
महिला चंबा जिले के एक गांव की रहने वाली है। महिला ने बयान दिया है कि उसके साथ राजपुरा के एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर नवंबर 2019 में उसके साथ कोर्ट मैरिज की, जबकि उसकी शादी पहले हो चुकी थी। उसका एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
शादी( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एक महिला ने पति पर शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस थाना चंबा में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। जानकारी के अनुसार महिला चंबा जिले के एक गांव की रहने वाली है। महिला ने बयान दिया है कि उसके साथ राजपुरा के एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर नवंबर 2019 में उसके साथ कोर्ट मैरिज की, जबकि उसकी शादी पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन
उसका एक बच्चा भी है। इस बात का पता उसे शादी के बाद लगा। इसके बाद महिला ने अपने पति को पूछा, लेकिन वह अब उसे शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन