फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   withdraw 6.30 lakhs from the account of a PWD employee in solan hp

नकली एटीएम कार्ड तैयार कर लोनिवि कर्मचारी के खाते से शातिरों ने उड़ाए 6.30 लाख

Fri, 22 Nov 2019 09:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
withdraw 6.30 lakhs from the account of a PWD employee in solan hp
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन में लोक निर्माण विभाग के ड्राफ्ट्समैन के खाते से शातिरों ने छह लाख 30 हजार रुपये की राशि उड़ा डाली। शातिरों ने पीड़ित व्यक्ति का नकली एटीएम कार्ड तैयार कर इसके खाते से उक्त राशि को निकाला। जब पीड़ित व्यक्ति को खाते से पैसे निकलने की बात पता चली तो इसकी सूचना पुलिस और बैंक प्रबंधन को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हंसराज शर्मा पुत्र संत राम शर्मा निवासी गांव च्यावणी कमठाणु कसौली सोलन में किराये के मकान में रहता है। वह लोनिवि विभाग में बतौर ड्राफ्ट्समैन तैनात है। हंसराज ने पुलिस को शिकायत दी कि इसका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक कसौली शाखा में है। इसका वेतन भी इसी खाते में आता है। इसकी बेटी ने उसके कहने पर एक नवंबर को खाते से 10 हजार रुपये निकाले। 

विज्ञापन

19 नवंबर को इसने अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस पढ़े तो पाया कि इसके खाते से 40 हजार जीसीसी के जरिये अमित नाम के व्यक्ति के बैंक खाता में दिनांक छह से 11 नवंबर तक छह लाख 30 हजार रुपये किसी नामालूम व्यक्ति ने निकाल लिए है। इसमें 40-40 हजार की नौ ट्रांजेक्शन की गई हैं। अब उसके खाते में सिर्फ 36 हजार 373 रुपये रह गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अंजान व्यक्ति से अपने खाते के संबंध में चर्चा न करें। वहीं एटीएम कार्ड का प्रयोग करने के दौरान अपने साथ किसी भी को खड़ा नहीं रहने दें ताकि ऐसी ठगी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed