{"_id":"5ea833c3f916cf569a0f1fcc","slug":"when-the-person-returned-from-punjab-asked-to-stay-in-the-house-he-was-beaten-up-panchayat-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से लौटे व्यक्ति को घर में रहने को कहा तो पीट दिया पंचायत सचिव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब से लौटे व्यक्ति को घर में रहने को कहा तो पीट दिया पंचायत सचिव
Tue, 28 Apr 2020 09:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच पंजाब के पठानकोट से लौटे व्यक्ति को घर पर रहने के लिए कहा तो उसने पंचायत सचिव को बुरी तरह से पीट दिया। घटना डलहौजी की मेल पंचायत के ललहेड़ गांव की है। पंचायत सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित पंचायत सचिव भीम सिंह ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी पंचायत में एक व्यक्ति अजय कुमार पठानकोट से आया है।
इस पर वार्ड मेंबर के साथ वह पड़ताल में जुट गए। अजय को घर में रहने और नोटिस लगाने के लिए वह गांव गए लेकिन अजय घर पर नहीं मिला। अजय कुमार से फोन पर संपर्क किया तो उसने घर न आने की बात कही और दुर्व्यवहार करने लगा। इस पर पंचायत सचिव वार्ड मेंबर के घर पहुंचे तो अजय कुमार भी वहां पहुंच गया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
अजय ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि शिकायत के आधार पर अजय के खिलाफ भादंसं की धारा 188, 353, 451, 504, 506 आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 व हिमाचल प्रदेश महामारी रोग अधिनियम की धारा 6 के तहत डलहौजी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन