{"_id":"5e79ed318ebc3e768e089bb4","slug":"when-asked-to-go-home-from-the-park-the-policeman-slapped-by-man-the-uniform-also-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क से घर जाने को कहा तो पुलिस कर्मी को जड़ दिया थप्पड़, वर्दी भी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पार्क से घर जाने को कहा तो पुलिस कर्मी को जड़ दिया थप्पड़, वर्दी भी फाड़ी
Tue, 24 Mar 2020 04:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Mar 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन के आदेशों की अनुपालना एवं लोगों को जागरूक करने के मकसद से गश्त पर गई पुलिस पार्टी पर बसदेहड़ा निवासी ने हमला कर दिया। सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे लोगों को जागरूक करने के मकसद से गश्त टीम में मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार, मोहम्मद अनवर व नरेश कुमार नगर परिषद पार्क बसदेहड़ा पहुंचे। यहां लोग टोलियां बनाकर बैठे थे।
विज्ञापन
कुछ युवक बालीवॉल खेल रहे थे। पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें अपने अपने घर जाने को कहा तो ज्यादातर लोग चले गए। लेकिन इस दौरान एक शख्स ने पुलिस कर्मियों का ही विरोध शुरू कर दिया। कहा कि यह हमारा गांव है, तुम कौन होते हो घर भेजने वाले। पुलिस कर्मी उक्त युवक को समझा ही रहे थे कि आरोपी मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार से उलझ पड़ा। इस दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ दिए और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आरोपी ने पुलिस कर्मी के गले को भी नाखूनों से खरोंच डाला। बचाव करते हुए दूसरे पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करने तथा जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस ने बसदेहड़ा निवासी मनोज उर्फ मौजी पुत्र कमलजीत निवासी वार्ड नंबर छह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ऊना डॉ. के गोकुलचंद्रन का कहना है कि जिला प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन आम जनता की सुरक्षा के लिए ही है। लोगों को पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के बजाय उनका सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन