{"_id":"5dca82038ebc3e5b2008f068","slug":"video-of-youth-beating-up-in-sundernagar-after-the-old-age-case-viral-complaint-to-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवता का डर दिखाकर युवक से मारपीट और पैसे मांगने का आरोप, डीजीपी से की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवता का डर दिखाकर युवक से मारपीट और पैसे मांगने का आरोप, डीजीपी से की शिकायत
Tue, 12 Nov 2019 03:27 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Nov 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल के मंडी जिले की नगर परिषद सुंदरनगर के बनायक वार्ड में देवता का डर दिखाकर बकरे की बलि देने, मारपीट और पैसा मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित तनुज शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दो बार पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तनुज ने बताया ये लोग क्वारी माता मंदिर और गूगा जाहरपीर में ऐसी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उनके परिवार और रिश्तेदारों पर पहले भी जानलेवा हमले हो चुके हैं। इसकी भी पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज है।
विज्ञापन
तनुज ने बताया ये लोग गूगा जाहरपीर मंदिर और मंदिर की जमीन, जिस पर सुकेत रियासत के समय से ही उनके पुरखे पुजारी और प्रबंधक के तौर पर तैनात हैं, को भी कब्जाने की कोशिश में हैं। इस गैंग में एक दर्जन से ज्यादा लोगों हैं, जो धार्मिक भावनाओं व उन्माद फैलाकर मॉब लिंचिंग करवाकर उनकी हत्या की भी साजिश रच रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक को भी की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। तनुज ने सीएम और पुलिस से उचित कार्रवाई करने और सुरक्षा की मांग की है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन