फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two quintal poppy husk seized at himachal punjab border in kangra

हिमाचल सीमा पर ट्रक में पकड़ी दो क्विंटल 47 किलो भुक्की

Thu, 02 Jan 2020 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Jan 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Two quintal poppy husk  seized at himachal punjab border in kangra
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सीमा से सटे नंगलभूर में पंजाब पुलिस ने भुक्की (चूरा पोस्त) की खेप पकड़ी है। पंजाब पुलिस ने एक ट्रक से 247 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस ने ट्रक में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस के डीएसपी राजेंद्र मन्हास ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नंगलभूर की टीम ने ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली तो इसमें 247 किलोग्राम भुक्की की खेप मिली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दसूया एरिया से संबंध रखने वाले नशे के तस्कर एक ट्रक में भुक्की लेकर पठानकोट से दसूया की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस पूरी योजना बनाकर नाके पर हर वाहनों की जांच कर रही थी।

विज्ञापन

Two quintal poppy husk  seized at himachal punjab border in kangra

इस दौरान ट्रक (पीबी 11 बीएफ-8037) पठानकोट की तरफ से आया। ट्रक में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ लखा पुत्र करतार सिंह, दलजीत सिंह उर्फ लाली पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी राजपुर थाना दसुया और ट्रक चालक राजकुमार उर्फ राजू पुत्र गुरमीत लाल निवासी टांडा उड़मंड पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने पकड़ी गई भुक्की की खेप और ट्रक को कब्जे में लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना नंगलभूर में मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed