फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two arrested with Himalayan goat meat and Karu medicinal plants

हिमालयन बकरी के मांस और कारू औषधीय पौधों के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 31 Aug 2021 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 08:45 PM IST
सार

आरोपियों ने धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य के अंदर झौरड़ी के पास दो हिमालयी तहर नामक बकरियों का शिकार किया था। समूह गश्त के दौरान आरएफओ डब्ल्यूएल उहल के कर्मियों ने दोनों से हिमालयी तहर का मांस और लगभग 12 किलोग्राम कारू (औषधीय पौधे) जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Two arrested with Himalayan goat meat and Karu medicinal plants
मांस और कारू औषधीय पौधों के साथ दो गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन्य जीव संरक्षण विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के धौलाधार सेंक्चुरी एरिया के अंतर्गत पलाचक में दुर्लभ हिमालयन बकरी के मांस और औषधीय पौधों के साथ दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान देशराज और जोवन निवासी गांव नलहोटा, बड़ा ग्राम जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपियों ने धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य के अंदर झौरड़ी के पास दो हिमालयी तहर नामक बकरियों का शिकार किया था। समूह गश्त के दौरान आरएफओ डब्ल्यूएल उहल के कर्मियों ने दोनों से हिमालयी तहर का मांस और लगभग 12 किलोग्राम कारू (औषधीय पौधे) जब्त किए हैं।

विज्ञापन


दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पकड़े गए मांस के नमूने जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजे गए हैं। डीएफओ राहुल एम राहणे ने कहा कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हिमालयन तहर जंगली बकरी एशियाई समखुरीयगण प्राणी है। तहर दुर्लभ प्रजाति एशिया में ही पाई जाती है। यह हिमालय में दक्षिणी तिब्बत, उत्तरी भारत और नेपाल में पाई जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed