{"_id":"5dfb660d8ebc3e87975ac5f9","slug":"two-accused-arrested-with-five-kilos-of-charas-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में पांच किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनाली में पांच किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Dec 2019 05:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Dec 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली के रायसन में गाड़ी में चरस की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एक जागरूक युवा की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान युवाओं के पास 5.382 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ड्राइवर सीट के नीचे रखे एक थैले में चरस को छुपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को कुल्लू के एक जागरूक युवा ने गुप्त सूचना दी कि फोजल क्षेत्र के दो लोग एक लाल रंग की गाड़ी में भारी मात्रा में चरस लेकर जा रहे हैं। सूचना दी कि आरोपी चरस की खेप बाहरी राज्य में सप्लाई करने जा रहे हैं। इस पर एसआईयू ने तस्करों को ट्रेस करना शुरू कर दिया। दोनों को बुधवार रात करीब 12.30 बजे रायसन में ट्रेस किया। एचपी 34सी 6203 में तलाशी करने पर पांच किलो 382 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। चरस आरोपी पूर्णचंद और प्रेमचंद निवासी फोजल को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मुख्य आरक्षी विजय, एचएससी अभिषेक कालिया, आरक्षी नितेश, आरक्षी अशोक और गाड़ी चालक दिलेराम की टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कई युवा अहम जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन