फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   three arrested for fraud with apple growers in himachal

हिमाचल में 80 बागवानों के हड़पे डेढ़ करोड़, तीन गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2019 09:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Oct 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
three arrested for fraud with apple growers in himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के करीब 80 बागवानों की डेढ़ करोड़ से ज्यादा की गाढ़ी कमाई लेकर गायब होने वाले तीन आढ़तियों व लदानियों को प्रदेश सीआईडी की एसआईटी ने  गिरफ्तार कर लिया। एक लदानी राजस्थान का है जबकि दो अन्य शिमला के नारकंडा के हैं। तीनों से पिछले कुछ दिनों से पूछताछ चल रही थी। इस दौरान उन्होंने बागवानों को पैसा देने का आश्वासन भी दिया लेकिन कोई रकम नहीं चुकाई। इसके बाद बुधवार को जांच अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान के लदानी अश्वनी शर्मा लंबे समय से आढ़तियों व स्थानीय लदानियों की मदद से बागवानों का उधार में सेब खरीदता और गायब हो जाता।

विज्ञापन


साल 2017 व 2018 में उसने नारकंडा निवासी रंजीत सिंह खूंड और प्रेम प्रकाश के साथ मिलकर शिमला, कुल्लू, रामपुर और किन्नौर तक के करीब 80 बागवानों से उधार में सेब उठाया। दो साल से बागवान अपने पैसे हासिल करने के लिए तीनों के चक्कर काटते रहे लेकिन वह टालते रहे। इस बीच सीआईडी के एडिशनल एसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने जांच शुरू की तो धोखाधड़ी के शिकार करीब 50 बागवानों ने टीम से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन


जांच हुई तो 80 से ज्यादा बागवान इन तीनों का शिकार मिले। सीआईडी ने लंबी छानबीन कर तीनों का पता निकाला और पिछले कुछ दिन से लगातार तीनों से ही पूछताछ कर रही थी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान भी जब तीनों ने पैसा नहीं लौटाया तो जांच अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब गुरुवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 15 से ज्यादा हो चुके हैं गिरफ्तार
बागवानों से धोखाधड़ी करने वाले 15 से ज्यादा आढ़तियों व लदानियों को सीआईडी गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें कुछ महाराष्ट्र के हैं जबकि कुछ यूपी, राजस्थान और हिमाचल के हैं। जांच एजेंसी 90 से ज्यादा ऐसे मामलों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed