{"_id":"5e8b28ee8ebc3e78ab70af16","slug":"the-man-shot-himself-broke-the-door-and-removed-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाला शव
Mon, 06 Apr 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा के घराणा इलाके के गांव अलसा में व्यक्ति ने बंदूक से गोली मार कर घर के अंदर आत्महत्या कर ली। यह घर में अकेला ही रहता था। मृत पड़े व्यक्ति को लोगों ने सोमवार सुबह के बाद देखा। व्यक्ति के पास बंदूक पड़ी थी। मृतक के शव को दरवाजा तोड़कर अंदर से निकाला गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धीरा उपमंडल के घराणा इलाके के गांव अलसा में व्यक्ति ने गोली मार कर अपनी जान दे दी। जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो लोगों ने देखा कि अंदर से कमरा बंद है और कोई आवाज नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन
कमरा बंद देख कर लोगों ने मृतक के मोबाइल पर फोन भी किया, लेकिन किसी ने अंदर फोन भी नहीं उठाया। इस पर शक में आए लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। उसके बाद लोगों ने जब दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर राजकुमार उर्फ बंटू (36) का शव पड़ा हुआ था। साथ ही उसकी बंदूक भी पड़ी हुई थी। इसकी सूचना धीरा पुलिस को भी दी गई। धीरा पुलिस से चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और बंदूक को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर अस्पताल भेज दिया गया। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि घराणा के अलसा गांव में ऐसा मामला हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बंदूक को कब्जे में ले लिया है। वहां से कोई सुसाइड नोट नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन