{"_id":"62cedd299c6af47a3f789a18","slug":"sub-inspector-caught-taking-bribe-of-50-thousand-rupees-in-police-station-sadar-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bribe Case Shimla: थाना सदर शिमला में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bribe Case Shimla: थाना सदर शिमला में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को पकड़ा
Wed, 13 Jul 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Jul 2022 08:28 PM IST
सार
थाना सदर शिमला में एक सब इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने एक महिला से उसके भाई को किसी आपराधिक केस में बचाने के लिए पैसे मांगे थे।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को थाना सदर शिमला में एक सब इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने एक महिला से उसके भाई को किसी आपराधिक केस में बचाने के लिए पैसे मांगे थे। सूचना मिलने पर विजिलेंस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस को पता चला है कि आरोपी जिला मंडी के सुंदरनगर का रहने वाला है। अब इसे 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी की सब इंस्पेक्टर की चल और अचल संपत्ति के अलावा बैंक खातों की भी पड़ताल होगी। विजिलेंस का कहना है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर ने एक महिला से उसके भाई को आपराधिक मामले में बचाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। महिला ने इसकी सूचना विजिलेंस ब्यूरो को दी। इसके बाद विजिलेंस ने सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल को थाने में पैसे लेते समय गिरफ्तार किया।
विज्ञापन