फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla poisonous liquor Two more people died death toll reached seven

हिमाचल: जहरीली शराब पीने से दो और की मौत, सात पहुंचा आंकड़ा, चार गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 08:55 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 Jan 2022 08:55 PM IST
सार

बुधवार को पांच लोगों की मौत हुई थी। इस तरह अब तक सात लोग जान गंवा चुके हैं। अभी तीन और लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Shimla poisonous liquor Two more people died death toll reached seven
शराब, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के सलापड़ और कांगू में नकली व जहरीली शराब का सेवन करने वाले दो और लोगों की गुरुवार को मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा सात तक पहुंच गया है। गुरुवार  को चार और लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अब तक जहरीली शराब पीकर तबीयत बिगड़ने के 14 मामले आ चुके हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।गुरुवार को शराब का सेवन करने वाले सीता राम पुत्र बंगालू राम निवासी खनयोड, सुंदरनगर और भगत राम पुत्र गोकुल राम निवासी गांव मालथानी, सुंदरनगर की मौत हो गई। सीता राम ने घर में दम तोड़ा है। वहीं, भगत राम की वीरवार तड़के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। एक अन्य भर्ती व्यक्ति गणपत को नेरचौक मेडिकल कॉलेज से आईजीएमसी और वहां से अब पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। नेरचौक में छह लोग भर्ती हैं। 

विज्ञापन


 उधर, सूत्रों के अनुसार जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पोस्टमार्टम और बिसरा जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की बात सामने आई है। आरोपियों पर शिकंजा कसने में यह अहम साक्ष्य हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। बता दें कि कच्ची शराब तैयार करने वाले मिथाइल अल्कोहल, इथाइल अल्कोहल और यूरिया के अलावा तेज नशे के लिए क्लोरल हाइड्रेड का इस्तेमाल भी करते हैं, जिससे नशे की तीव्रता को बढ़ाया जा सके। अब मृतकों के विसरा परीक्षण की जांच तीन चरणों में होगी। इसमें वैज्ञानिक पता लगाएंगे कि जहरीली शराब तैयार करने में कौन-कौन से केमिकल मिलाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सलापड़ पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश चंद, वर्तमान पंचायत प्रधान के ससुर अच्छर सिंह पुत्र बहादुर सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मलोह पंचायत के छज्वार गांव से गिरफ्तार तीसरे आरोपी सोहन लाल उर्फ रवि से पुलिस ने संतरा ब्रांड की नकली शराब की 12 बोतल बरामद की हैं। चौथा आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ दीप सलापड़ पंचायत के सरोह गांव का रहने वाला हैं। चारों करीब एक साल से देसी व अंग्रेजी शराब अवैध रूप से दुकानों और घरों में सप्लाई करते थे। एसपी मंडी, शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने चारों को देर शाम सुंदरनगर की अदालत में पेश किया, जहां से चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एनआईए में रहे अरविंद एसआईटी में शामिल
 नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) में सेवाएं दे चुके एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी को भी डीआईजी मंडी रेंज मधू सूदन की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) में शामिल किया गया। नेगी के अलावा इस टीम में एसपी कांगड़ा खुशाल चंद शर्मा, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के एसपी अपराध वरिंद्र कालिया भी शामिल हैं। टीम ने वीरवार को घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की। देखा जा रहा है कि कहीं असली की जगह नकली शराब की तो सप्लाई नहीं की गई।


संतरा ब्रांड के लेवल से छेड़छाड़, फूड्स की जगह लिखा फूलस
 चंद पैसों के लालच में शराब माफिया ने हिमाचल प्रदेश में बनने वाली संतरा ब्रांड शराब के लेवल से छेड़छाड़ कर नकली शराब तैयार करके लोगों को परोस दी। यह सब पुलिस और आबकारी विभाग के नाक तले चलता रहा। अब शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण की बात भी सामने आ रही है। बुधवार और वीरवार को पुलिस ने जो शराब की बोतलें बरामद की हैं, उनमें संतरा ब्रांड के दो लेवल वाली शराब पुलिस के हाथ लगी है। एक में कंपनी के नाम के साथ फूड्स तो दूसरी में फूलस लिखा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed