फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police seized biggest Charas consignment in himachal pradesh

हिमाचल: पुलिस ने पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी चरस खेप, तीन क्विंटल गांजा भी बरामद

Thu, 14 Jan 2021 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Police seized biggest Charas consignment in himachal pradesh
चरस की बड़ी खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में गुरुवार को पुलिस ने 127 किलोग्राम चरस और तीन क्विंटल गांजे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिमाचल प्रदेश में चरस की इतनी बड़ी खेप पहली बार पकड़ी गई है। जिला कुल्लू पुलिस ने बंजार की श्रीकोट पंचायत के तहत आने वाले घरटगाड़ और सजाहू क्षेत्र में दबिश देकर चार अलग-अलग मामलों में उक्त मादक पदार्थ बरामद किए। पकड़े गए मादक पदार्थों की कुल कीमत चार करोड़ आंकी गई है। पकड़े गए चार आरोपियों में से एक के पास से पुलिस ने बिना लाइसेंस की दो बंदूकें भी बरामद की हैं। कुल्लू पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) और बंजार थाने की 27 सदस्यीय टीम ने 20 घंटे तक ऑपरेशन चलाया। इसमें पहले 111  किलो चरस पकड़ी। इसके बाद दूसरी जगह 11.588 किलोग्राम चरस और फिर तीसरी जगह 295 किलोग्राम गांजा पकड़ा। इसके अलावा आनी के दगेड़ में भी पुलिस ने रात एक बजे 4.505 किलो चरस बरामद की। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि घरटगाड़ के बड़े आरोपी चरस की एक बड़ी खेप सप्लाई करने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने 4 डिग्री से कम तापमान में 8 घंटे जंगल में घात लगाकर चरस के सप्लायर और चरस लेने वालों से करीब 111 किलो ग्राम चरस बरामद की। एनडीपीएस एक्ट बनने के 35 वर्षों बाद पहली बार इतनी बड़ी चरस की खेप पकड़ी गई है। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक है। इसके बाद पुलिस ने रात को जंगल में 2 घंटे ट्रैकिंग कर सजाहू गांव में दो संदिग्धों के घर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 11.588 किलो चरस बरामद की। इससे दो बिना लाइसेंसी कारतूसी बंदूकें भी जब्त की। एक और अन्य जगह दबिश देकर पुलिस ने 295 किलो गांजा बरामद किया। आनी के दगेड़ में भी 4.505 किलो चरस बरामद की गई। इससे पहले वर्ष 2002 में पुलिस ने 107 किलो चरस पकड़ी थी।  
विज्ञापन


पिछले डेढ़ साल में 412 किलो से ज्यादा चरस बरामद
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि कुल्लू पुलिस ने पिछले डेढ़ साल में 412 किलो से ज्यादा चरस बरामद की है। इसके साथ ही 13 मामलों में 19 आरोपियों की तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed