{"_id":"5ee8cf558ebc3e432a62b1dd","slug":"police-lodges-fir-against-husband-and-wife-for-hiding-corona-positive-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जोगिंद्रनगर पहुंचे दंपती पर हत्या की साजिश रचने का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जोगिंद्रनगर पहुंचे दंपती पर हत्या की साजिश रचने का केस
Tue, 16 Jun 2020 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर/मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Jun 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बिना सूचना दिए रातोंरात टैक्सी से जोगिंद्रनगर पहुंचे दंपती पर हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। महिला के कोरोना पाजिटिव होने की रिपोर्ट 14 जुलाई शाम को 6 बजे ही मिल गई थी। इसके बाद इन्हें दिल्ली में इलाज करवाना था लेकिन ये लोग रात को ही टैक्सी करके दिल्ली से जोगिंद्रनगर आ पहुंचे। प्रशासन से यह बात छिपाए रखी।
विज्ञापन
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा जगह-जगह रुककर संक्रमण को फैलाने का प्रयत्न किया है। इससे इनके संपर्क में आए अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। संक्रमण से उन लोगों की मृत्यु भी हो सकती है। इसीलिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर मुख्यालय में तैनात कानूनगो काली दास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में काननूगो ने कहा कि 15 जून को सुबह पति-पत्नी और दो बालिग बच्चों के साथ जोगिंद्रनगर आ पहुंचे। सरकारी आदेशों के तहत इन्हें संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया।
विज्ञापन
क्योंकि जिस जगह से ये लोग आए, उसे रेड जोन घोषित किया गया है, जो कमरे इन्हें यहां दिए वहां इन्हें खाने-पीने और अन्य सामान की भी व्यवस्था की गई। शाम को सरकारी अस्पताल जोगिंद्रनगर से मालूम हुआ कि इस परिवार की पिछले कल ही दिल्ली से रिपोर्ट आ गई है, जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।